फील्ड में निकले अफसर तो पर्यावरण मित्र हुए गायब, कूड़ा भी खाली प्लांटों में डंप

नगर निगम की टीम शुक्रवार को वार्डो की स्थिति जांचने फील्ड में निकली तो कई अव्यवस्थाएं सामने आ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:15 AM (IST)
फील्ड में निकले अफसर तो पर्यावरण मित्र हुए गायब, कूड़ा भी खाली प्लांटों में डंप
फील्ड में निकले अफसर तो पर्यावरण मित्र हुए गायब, कूड़ा भी खाली प्लांटों में डंप

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नगर निगम की टीम शुक्रवार को वार्डो की स्थिति जांचने फील्ड में निकली। कुछ जगह कार्यक्षेत्र से कर्मचारी गायब मिले, जिन्हें अनुपस्थित कर दिया गया। वहीं, कई जगह खाली प्लॉटों में डंप कूड़ा व नालियों में निर्माण सामग्री भरी होने पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को निगरानी की हिदायत दी और जनता से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय वार्ड 19 रामपुर रोड व वार्ड 20 पर्वतीय मोहल्ला हिमालय फार्म में निरीक्षण करने पहुंचे थे। कई घरों में जाकर डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का फीडबैक लिया। कुछ लोगों ने एक दिन छोड़कर कूड़ा वाहन आने की शिकायत की। नाली में निर्माण सामग्री भरी होने पर लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि तत्काल इसे साफ कराएं। भविष्य में इस तरह की लापरवाही होने पर जुर्माना लगाया जाएगा। दो जगह सीवरलाइन चोक मिली तो नगर आयुक्त ने जल संस्थान को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, सफाई निरीक्षक चतर सिंह ने वार्ड नई बस्ती बनभूलपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी 14 कर्मचारी कार्यस्थल पर नहीं मिले, जिस पर सभी को अनुपस्थित कर दिया गया। सुपरवाइजर संजीव को भी लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी गई। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने तल्ला गोरखपुर की स्थिति देखी। परिवारों से घरों से कूड़ा उठान के बदले अनिवार्य रूप से यूजर चार्ज देने की अपील की। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने व धरातलीय स्थिति जांचने के लिए अभियान शुरू किया गया है। औचक रूप से निगरानी जारी रहेगी। इससे लापरवाही करने वाले कर्मचारी भी सजग रहेंगे।

-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी