Kumaon Wather Update : कुमाऊं में अगले तीन आंशिक बादल छाने के आसार, जानें अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं में अगले दो-तीन दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ एक से दो दौर की बौछार पड़ सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:22 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:22 AM (IST)
Kumaon Wather Update : कुमाऊं में अगले तीन आंशिक बादल छाने के आसार, जानें अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान
नैनीताल जिले के अन्य हिस्सों के साथ कुमाऊं के दूसरे जिलों में भी कहीं कहीं बारिश हुई।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं में अगले दो-तीन दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ एक से दो दौर की बौछार पड़ सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम बने रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

हल्द्वानी में अंधड़ के साथ बारिश, गर्मी से राहत

शनिवार दोपहर बाद हल्द्वानी में अंधड़ के साथ बारिश हुई। दस मिनट तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम 19.2 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है। नैनीताल जिले के अन्य हिस्सों के साथ कुमाऊं के दूसरे जिलों में भी कहीं कहीं बारिश हुई।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      33.8        19.2

नैनीताल     22.0        12.0

मुक्तेश्वर     18.2        9.8

अल्मोड़ा      28.0       12.0

चम्पावत      26.0       12.2

पिथौरागढ़    25.2       11.4

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी