Kumaon Weather Update : मौसम के लिहाज से उतार-चढ़ाव वाले होंगे अगले पांच दिन, जानें पूर्वानुमान

Kumaon Weather Update मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन कुमाऊं में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। शनिवार को आमतौर पर आंशिक बादलों के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:20 AM (IST)
Kumaon Weather Update : मौसम के लिहाज से उतार-चढ़ाव वाले होंगे अगले पांच दिन, जानें पूर्वानुमान
नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में तीव्र बौछार पडऩे के साथ भारी बारिश होने की संभावना रहेगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : मौसम को लेकर नई अपडेट आई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन कुमाऊं में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। शनिवार को आमतौर पर आंशिक बादलों के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। रविवार व सोमवार को बारिश में तेजी आने की संभावना है। दो दिनों में कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे के साथ भारी बारिश होने की संभावना रहेगी।

चार डिग्री बढ़ गया तापमान

शुक्रवार को मौसम बदला रहा। हल्द्वानी में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। दोपहर में एकाएक बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में तेजी आई है। हल्द्वानी का तापमान 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ गया है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। औसत तापमान की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। रात का तापमान सामान्य है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। दो दिन कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश की बहुत अधिक संभावना नहीं है। कुछ जगहों पर एक-दो दौर की बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

chat bot
आपका साथी