राष्ट्रीय बालिका दिवस : भाषा की दहलीज लांघ किच्‍छा की कविता बनी हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री की शान

लालपुर की कविता जोशी ने इस कहावत को चरितार्थ ही नहीं किया बल्कि उसे जीना भी शुरू कर दिया है। हरियाणा फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना स्थान ही नहीं बनाया बल्कि वर्तमान में वह हरियाणा के सुपर स्टार अत्तम कुमार के साथ हरियाणवी फिल्मों में धमाल मचा रही हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:24 PM (IST)
राष्ट्रीय बालिका दिवस : भाषा की दहलीज लांघ किच्‍छा की कविता बनी हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री की शान
क्राइम पेट्रोल के तीन एपिसोड में भी अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी है।

किच्छा, संदीप जुनेजा। कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, वह मुश्किलों में भी मुकाम हासिल कर लेती है। लालपुर की कविता जोशी ने इस कहावत को चरितार्थ ही नहीं किया, बल्कि उसे जीना भी शुरू कर दिया है। कुमाऊंनी मूल की होने के बाद भी उसने हरियाणा फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना स्थान ही नहीं बनाया बल्कि वर्तमान में वह हरियाणा के सुपर स्टार अत्तम कुमार के साथ हरियाणवी फिल्मों में धमाल मचा रही हैं।

कविता का बचपन लालपुर के गांव चुकटी देवरिया में बीता। मां जानकी जोशी उनकी रोल माडल थीं, जो खुद एक अध्यापिका थीं। बचपन में अभिनय का शौक जागा तो मां ने पूरा साथ दिया। गुरुनानक इंटर कालेज और सनातन इंटर कॉलेज रुद्रपुर से शिक्षा के दौरान जहां भी मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिला कविता ने अपनी छाप छोड़ी। मनु धाकड़ से हरियणा फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरु करने वाली कविता की फरवरी में कामेडी फिल्म पकड़ रिलीज होने वाली है। उसकी शूटिंग पूरी कर वह शुक्रवार को ही नोएडा से अपने घर लालपुर पहुंची थीं।

वीडियो एलबम से मिली पहचान

कविता को वीडियो एलबम से पहचान मिली, जिसके बाद उसे हरियाणवी फिल्मों का आफर मिला था। उसकी एक हिंदी फिल्म डीयर वर्सेज वीयर भी रिलीज हो चुकी है। वह 30 से अधिक हरियाणवी फिल्मों में किरदार निभा चुकी है। उनकी हरियाणवी फिल्म विकास की बहू को विदेशों में भी पहचान मिली जिसके कारण कविता को अवार्ड भी मिला था।  

कांइम पेट्रोल व पंजाबी फिलम भी कर चुकी हैं

क्राइम पेट्रोल के तीन एपिसोड में भी अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी है। पंजाबी फिल्म कुड़ी सेर मुंडा सवा सेर में भी कविता ने किरदार निभाया है। इसके साथ ही गोदरेज जैसे महत्वपूर्ण ब्रांड के कलर के विज्ञापन में भी दिखाई दी है।

अयोध्या की रामलीला में निभाया सीता का किरदार

चुकटी देवरिया की रामलीला में बाल कलाकार का किरदार निभाने वाली कविता को इसका प्रतिफल भी मिला। उसका चयन अयोध्या की एतिहासिक रामलीला में सीता के किरदार के लिए हुआ। 17 से 25 अक्टूबर तक आयोजित रामलीला का दूरदर्शन ने सीधा प्रसारण किया था। जिसमें सीता के किरदार के लिए कविता को पुरस्कृत भी किया गया।

chat bot
आपका साथी