पिथौरागढ़ मेें विधिक साक्षरता का लक्ष्य पूरा, जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन

दो अक्टूबर से सत्ताइस अक्टूबर तक चलाए गए पहले चरण के अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों को विधिक जानकारी दी गई। इस दौरान मौलिक अधिकार एसिड अटैक पीडि़तों जनजाति समुदायक को भी विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM (IST)
पिथौरागढ़ मेें विधिक साक्षरता का लक्ष्य पूरा, जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन
अभियान को सफल बनाने में पैरा लीगल वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, पंचायत प्रतिनिधि, जिला प्रशासन ने सहयोग दिया।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चलाए गए विधिक साक्षरता के पहले चरण का शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विभा यादव ने बताया कि दो अक्टूबर से सत्ताइस अक्टूबर तक चलाए गए पहले चरण के अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों को विधिक जानकारी दी गई। इस दौरान मौलिक अधिकार, एसिड अटैक पीडि़तों, जनजाति समुदायक को भी विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान ही अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, संयुक्त राष्ट्र दिवस, विश्व विद्यार्थी दिवस आदि मनाए गए। निराश्रित महिला केंद्र, न्यायिक बंदीगृह, अस्पताल, बाल गृह और विद्यालयों में विधिक साक्षरता के लिए शिविर आयोजित किए गए। अभियान को सफल बनाने में पैरा लीगल वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, पंचायत प्रतिनिधि, जिला प्रशासन ने सहयोग दिया। 

प्राधिकरण सचिव विभा यादव ने बताया कि द्वितीय चरण के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दो नवंबर की तिथि तय की गई है। दूसरे चरण में महिलाओं, बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही, पर्यावरण जागरू कता आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। अभियान के अंतिम दिन विद्यालयों में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी।

10 पात्रों का अभिनय कर प्रतिभा दिखा रही है नन्हीं किरन 

पिथौरागढ़ : प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती इसे साबित किया है छह साल की नन्हीं किरन कोटवाल ने। जिले में चल रही रामलीलाओं में दस से अधिक पात्रों का अभिनय करने वाली किरन बांसुरी वादन कर लोगों का दिल जीत रही है। 

नगर के जीआईसी क्षेत्र की रहने वाली किरन कोटवाल ने पहले सोरगढ़ रामलीला फिर महिला रामलीला और अब पंडा क्षेत्र की रामलीला में देवी गौरा, सीता सखी, नन्हा केवट, राम सेना, वन स्त्री, अहिल्या, रानी सखियां, नन्हा मुनि सहित दस से अधिक पात्रों की भूमिका का निर्वहन किया। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही किरन 15 से अधिक वाद्य यंत्र बजा लेती है। रामलीलाओं में होने वाली राम आरती में उनका बांसुरी वादन कमाल का है। दर्शक उसकी प्रतिभा को देख अचंभित हैं।

रामलीला में वर्र्षों से अभियन करने वाले कई कलाकारों ने कहा कि इतनी प्रतिभावान कलाकार उन्होंने नहीं देखी। किरन दिल्ली, नैनीताल, देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी है। ग्रीन वैली स्कूल की छात्रा के प्रधानाचार्य मनोज जोशी का कहना है कि किरन अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है।  इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने में विद्यालय परिवार पूरा सहयोग देगा।

chat bot
आपका साथी