महंगाई व लाठीचार्ज पर फूंका सरकार का पुतला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगाई व गैरसैंण में नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग करने पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कहा प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:13 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:13 PM (IST)
महंगाई व लाठीचार्ज पर फूंका सरकार का पुतला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार वृद्धि सरकार द्वारा की गई है।

जागरण संवाददाता, रामनगर : बढ़ती महंगाई व गैरसैंण में नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग करने पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड में एकत्रित हुए। उन्होंने पुतला दहन के बाद सभा की। वक्ताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार वृद्धि सरकार द्वारा की गई है। इसके अलावा गैरसैंण में मोटर मार्ग चौड़ीकरण के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाया है।

सरकार के इशारे ओर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया है जिसमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष डीसी हरबोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी लाल, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष प्रकाश पपने, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रिया सती, वीना रावत, ममता आर्य, धारा बल्लभ पांडे, ओंकार सिंह, दिनेश लोहनी, पूर्व जेष्ठ ब्लाक प्रमुख आनंद रावत, मोहम्मद हासिम, तारा बेलवाल, बाबर खान, ललित छिमवाल, ताईफ खान, डुगर कनवाल, पंकज सुयाल, धीरज सती,  अमरजीत सिंह, कुबेर कडाकोटी  मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी