आजादी की जंग में अल्मोड़ा का योगदान अतुलनीय, डीएम ने किया स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

75वीं वर्षगांठ पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत राजकीय संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों व जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इसका शुभारंभ किया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:47 PM (IST)
आजादी की जंग में अल्मोड़ा का योगदान अतुलनीय, डीएम ने किया स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
15 अगस्त तक जिलेभर में देशभक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक व प्रतियोगिताएं होंगी।

जागरण संवाददाता,अल्मोड़ा : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इसी के तहत राजकीय संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों व जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इसका शुभारंभ किया। 15 अगस्त तक जिलेभर में देशभक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक व प्रतियोगिताएं होंगी। 

संग्रहालय में बुधवार को हुए समारोह में डीएम नितिन ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में समूचे पहाड़ खासतौर पर अल्मोड़ा जनपद के क्रांतिवीरों का योगदान अतुलनीय रहा है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' नई पीढ़ी को आजादी के दीवानों की जीवनी व उनके देशप्रेम से अवगत कराना है। ताकि युवा पीढ़ी अपने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जान समझ सकें। उन्होंने क्रांतिवीरों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। देश की आजादी में उनके योगदान, त्याग व बलिदान को याद कर नमन् किया। 

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसी विभूतियों का योगदान भुलाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि 'अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवनवृत्त पर आधारित नुक्कड़ नाटक, विचार गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिताएं आदि कराई जाएंगी। इस दौरान क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिहं चौहान, संग्रहालय के वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी, अखिलेश मौर्या, चंद्रशेखर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह ठठोला, भगवती बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी