पंतनगर में तमंचों के बल पर बरेली के युवक से कार लूटी, पीड़ित को पेड़ से बांधकर फरार हुए बदमाश

तमंचों से लैस बदमाशों ने बरेली निवासी युवक से कार लूट ली। इस दौरान उन्होंने उसे पेड़ से बांध दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित बागेश्वर से लौट रहा था

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:36 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:36 AM (IST)
पंतनगर में तमंचों के बल पर बरेली के युवक से कार लूटी, पीड़ित को पेड़ से बांधकर फरार हुए बदमाश
एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पंतनगर, नगला क्षेत्र में तमंचों से लैस बदमाशों ने बरेली निवासी युवक से कार लूट ली। इस दौरान उन्होंने उसे पेड़ से बांध दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली, साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित बागेश्वर से लौट रहा था, इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र प्रताप ने बताया कि वह शनिवार को अपने दोस्त और उसकी पत्नी को छोड़ने के लिए कार से बागेश्वर गया हुआ था। शाम को वह वापस बरेली के वापस आने लगा। रात साढ़े 10 बजे के आसपास वह पंतनगर, नगला में पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी कार पार्क की और आराम करने लगा। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने उसे तमंचे के बल पर कार से बाहर खिंच लिया और पास में ही एक पेड़ पर बांध दिया। इसके बाद बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गए। बाद में कुछ लोगों को वह पेड़ से बंधे दिखे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा पंतनगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही पीड़ित महेंद्र प्रताप के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तीन बदमाशों में से दो के पास तमंचा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले ले गए साथ, बाद में लौटे और बांध दिया

पुलिस के मुताबिक देर रात महेंद्र प्रताप से हुई लूट के दौरान बदमाशों ने उसे तमंचे की नोक पर कार के पिछली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद वह कार स्वामी महेंद्र प्रताप को साथ लेकर कार लूटकर पुलभटटा तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके बीच कुछ बात हुई और फिर वह वापस पंतनगर की ओर लौट आए। यहां पहुंचने पर उन्होंने महेंद्र प्रताप को नगला में जंगल के पास ले गए और एक पेड़ पर बांधकर कार लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने यूपी के मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। साथ ही बदमाशों के भागने वाले रूट की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके लिए बरेली रोड, लालकुआं, शांतिपुरी, पंतनगर, नगला, किच्छा, रुद्रपुर, पुलभटटा में हाइवे पर जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी