पिथौरागढ़ में 14500 फीट की ऊंचाई गुंजी में सेना ने बचाई पर्यटक की जान, ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी हालत

शुक्रवार की रात को माउंटेन सिकनेस से ग्रसित हो गया और ऑक्सीजन लेबल गिरता रहा। साथ में गए स्वजन परेशान हो गए। इसकी सूचना सेना को दी गई। गुंजी में तैनात पंचशूल बिग्रेड के सैनिक रामदयाल को एमआइ रूम में लाए। इस मौके पर उनका ऑक्सीजन लेबल काफी कम था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:17 PM (IST)
पिथौरागढ़ में 14500 फीट की ऊंचाई गुंजी में सेना ने बचाई पर्यटक की जान, ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी हालत
माउंटेन सिकनेस से ग्रसित पर्यटक का ऑक्सीजन लेबल गिर गया था।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: आदि कैलास यात्रा पर गए एक बुजुर्ग पर्यटक की सेना ने जान बचाई। 14500 फीट की ऊंचाई पर माउंटेन सिकनेस से ग्रसित पर्यटक का ऑक्सीजन लेबल गिर गया था। रामदयाल माली 63 वर्ष अपने परिवार के साथ आदि कैलास यात्रा पर गए थे। एक दिन पूर्व जब वह 14500 फीट  की ऊंचाई पर थे तो शुक्रवार की रात को माउंटेन सिकनेस से ग्रसित हो गया और ऑक्सीजन लेबल गिरता रहा। साथ में गए स्वजन परेशान हो गए। इसकी सूचना सेना को दी गई। गुंजी में तैनात पंचशूल बिग्रेड के सैनिक रामदयाल को एमआइ रूम में लाए। इस मौके पर उनका ऑक्सीजन लेबल काफी कम था।

एमआइ रूम में तैनात टीम ने त्वरित गति से उपचार प्रारंभ किया और चिकित्सा सहायता दी गई। इस मौके पर इस ऊंचाई से पर्यटक को हटाया गया। जिस कारण पर्यटक की जान बच गई। पर्यटक की जान बचने पर पूरे परिवार ने भारतीय सेना के इस असाधारण कार्य के लिए आभार जताया। यहां पर इस समय सेना के अलावा के अन्य कोई चिकित्सा सुविधा नहीं थी। इस स्थिति में बीमार को सबसे पहले इस ऊंचाई से कम ऊंचाई वाले स्थान तक लाना  पड़ता है। सेना की टीम के माध्यम से ही यह संभव हो पाया।

बकरी चराने गए बुजुर्ग की सौ मीटर की खाई में गिरने से मौत 

पिथौरागढ़ : तल्ला जोहार में घर से बकरी चराने आठ किमी दूर गए एक बुजुर्ग ग्रामीण की सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई । पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाला।

बांसबगड घाटी के सेलमाली गांव निवासी केशर सिंह 55 वर्ष पुत्र चंद्र सिंह घर से आठ किमी दूर जंगल में बकरी चराने गया था।  सायं को वह घर नहीं लौटा । उसके घर नहीं लौटने पर स्वजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन के लिए जंगल गए। कई घंटे की खोजबीन के बाद केशर सिंह सौ मीटर गहरी खाई में मृत हालत में मिला।

स्वजनों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी । ग्रामीणों ने नाचनी थाने को सूचना दी। नाचनी थाना इंचार्ज कंचन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाला। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र तेजम भेजा। शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार ग्रामीण  की खाई में गिर कर मौत हुई है।

नदी में गिरे दो खच्चर नदी में गिरे, बाल-बाल बचा मालिक

पिथौरागढ़ : मुनस्यारी में  धापा -मिलम मार्ग पर क्वीरी गाड़ का पुल टूटने से उच्च हिमालय से गांव को लौट रहे दो खच्चर नदी में गिर गए । जिसमें से एक खच्चर की मौत हो गई और एक खच्चर घायल हो गया। खच्चर मालिक  बाल -बाल बचा और चोटिल हो गया।

जीमिया गांव निवासी लाल सिंह पुत्र अमर सिंह उच्च हिमालय जोहार से अपने खच्चरों के साथ गांव लौट रहा था। लोनिवि संचालन खारबगड़ -दुंग मार्ग पर क्वीरी  के पास पहुंचा तो वहां पर पुल टूटने से उसके दो खच्चर नदी मेंं गिर गए और वह खुद भी गिर गया। नदी में गिरे एक खच्चर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा खच्चर घायल हो गया। दूसरे खच्चर को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर नदी से निकाला। चोटिल लाल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। घायल खच्चर का पशु चिकित्साधिकारी डा. विजय प्रजापति ने उपचार किया। ग्राम प्रधान गजेंद्र क्वीरियाल ने प्रशासन से मार्ग ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अब उच्च हिमालय से लौटने का समय हो चुका है। ग्रामीण अपने जानवरों के साथ लौट रहे हैं। मार्ग खराब होने से स्थिति खराब बनी है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग अविलंब टीक कराने के लिए लोनिवि को निर्देशित करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी