कृषि विधेयक के खिलाफ रुद्रपुर में जमें तराई के किसान, हाईवे जाम करने की चेतावनी

किसान विधेयक के विरोध में किसान पूरे देश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उधम सिंह नगर में तराई किसान संगठन के बैनर तले गल्ला मंडी में विधेयक के विरोध में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे और नुक्कड़ सभा की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:35 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:35 PM (IST)
कृषि विधेयक के खिलाफ रुद्रपुर में जमें तराई के किसान, हाईवे जाम करने की चेतावनी
किसान विधेयक के विरोध में किसान पूरे देश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

रुद्रपुर, जेएनएन : किसान विधेयक के विरोध में किसान पूरे देश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उधम सिंह नगर में तराई किसान संगठन के बैनर तले गल्ला मंडी में विधेयक के विरोध में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे और नुक्कड़ सभा की। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए तराई किसान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क ने कहा कि केंद्र सरकार ने काला कानून पास किया है। जिसका पूरे देश मे किसान विरोध कर रहे हैं। रुद्रपुर में भी इसी क्रम में गल्ला मंडी में एकत्र हुए किसानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। विर्क ने चेतावनी देते हुए कहा कि आर रहे किसानों को रामपुर बॉर्डर पर रोका गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को देशभर में किसान धरना-प्रदर्शन कर हैं। इसी के तहत रुद्रपुर गल्ला मंडी में किसान दूर-दराज से ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचे। तराई किसान संगठन के बैनर तले किसानों हाइवे जाम करने की योजना बनाई है। इसके पहले मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए तराई किसान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क ने कहा कि केन्द्रस सरकार काला बिल लेकर आई है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। अन्नदाता जो देश भर का पेट भरता है, सरकार उसके खिलाफ ही काला कानून लेकर आई है। आज देश भर में इस बिल के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस की है।

किच्छा में किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

किच्छा में किसानों ने कृषि विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा काटा। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दे बिल वापिस लेने की मांग की। किसान सभा के तत्वाधान में किसान मंडी परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैये से देश का किसान बर्बादी की कगार पर पहुँच गया है। देश मे किसानों की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे है। किसानों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ सुरजीत कुमार, मंडी सचिव विनोद लोहुमी भी वहां पहुच गए। उन्होंने किसानों को शांत कार्यवाया।

chat bot
आपका साथी