Kumaon Weather Update: कुमाऊं के तापमान में तेजी, नैनीताल में एक तो चम्पावत में दो डिग्री बढ़ा पारा

Kumaon Weather Update दक्षिण-पश्चिमी हवा ने तापमान में तेजी ला दी है। कुमाऊं में तराई-भाबर से लेकर हिल स्टेशनों के तापमान में तेजी देखी गई है। हल्द्वानी व नैनीताल के तापमान में एक डिग्री जबकि चम्पावत के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 12:37 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 06:38 AM (IST)
Kumaon Weather Update: कुमाऊं के तापमान में तेजी, नैनीताल में एक तो चम्पावत में दो डिग्री बढ़ा पारा
Kumaon Weather Update : कुमाऊं के तापमान में तेजी, नैनीताल में एक तो चम्पावत में दो डिग्री बढ़ा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Kumaon Weather Update : दक्षिण-पश्चिमी हवा ने तापमान में तेजी ला दी है। कुमाऊं में तराई-भाबर से लेकर हिल स्टेशनों के तापमान में तेजी देखी गई है। हल्द्वानी व नैनीताल के तापमान में एक डिग्री, जबकि चम्पावत के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तापमान में तेजी का दौर रविवार को भी जारी रह सकता है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से बढ़ा रहेगा।

सोमवार से मौसम में बदलाव के आसार

दून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के साथ उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी जिलों के सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऊंचाई वाले तीनों जिलों में मंगलवार को भी बूंदाबांदी या हिमपात के आसार बने रहेंगे। चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने या ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी         27.4          7.0

नैनीताल        16.0          7.0

मुक्तेश्वर        17.1          3.8

अल्मोड़ा        23.0         3.0

पिथौरागढ़     20.7          5.0

चम्पावत       17.0          2.8

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी