Kumaon Weather Update : बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट, गुरुवार को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने व मैदानी इलाकों में तेज अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:52 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:52 AM (IST)
Kumaon Weather Update : बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट, गुरुवार को भी बारिश के आसार
मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आई है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने व मैदानी इलाकों में तेज अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आई है। हल्द्वानी के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। बारिश के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में खरीफ की फसल की बुआई की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि ओलावृष्टि से सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। आडू, खुमानी, पूलम आदि फलों के बीज झड़ने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं, ओलावृष्टि से काफल भी गिरने लगा है। इस बार काफल भी काफी कम लगा है।

नैनीताल में सर्वाधिक बारिश

बुधवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान पर्यटन नगरी नैनीताल में सर्वाधिक 19 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। मुक्तेश्वर में 2.0 मिमी, अल्मोड़ा में 1.5 मिमी, चम्पावत जिला मुख्यालय में 6.5 मिमी और पिथौरागढ़ जिले में 9.7 मिमी बारिश हुई। पर्वतीय इलाकों में किसानों ने झंगोरा की बुआई शुरू कर दी है।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन     अधिकतम  न्यूनतम

हल्द्वानी     33.8      22.2

नैनीताल    23.0      10.3

मुक्तेश्वर    21.4      9.6

अल्मोड़ा    28.0       13.8

चम्पावत    26.0       11.3

पिथौरागढ़  24.0       12.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी