Kumaon Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना, मैदानी जिलों में आज से बढ़ेगा तापमान

Kumaon Weather Update पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आई है। हल्द्वानी के तापमान में एक डिग्री गिरावट आई है। पिथौरागढ़ चम्पावत व मुक्तेश्वर के तापमान में कमी आने से हिल स्टेशनों का मौसम सुहावना हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:10 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना, मैदानी जिलों में आज से बढ़ेगा तापमान
Kumaon Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना, मैदानी जिलों में आज से बढ़ेगा तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आई है। हल्द्वानी के तापमान में एक डिग्री गिरावट आई है। पिथौरागढ़, चम्पावत व मुक्तेश्वर के तापमान में कमी आने से हिल स्टेशनों का मौसम सुहावना हो गया है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिलों के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश के बाद जहां जंगलों की आग बुझी है, वहीं मौसम में छाई धुंध भी साफ होने लगी है। सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन पर्वतीय जिलों के तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर आंशिक बादल को छोड़कर मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि हल्द्वानी व ऊधमसिंह नगर जिले के तापमान में सोमवार से एक बार फिर तेजी आने लगेगी।

कुमाऊं में रविवार की बारिश 

मुक्तेश्वर      4.6 मिमी 

अल्मोड़ा      4.5 मिमी

चम्पावत      1.0 मिमी

पिथौरागढ़    13.8 मिमी 

40 डिग्री के पार पहुुुंचेगा पारा 

मैदानी क्षेत्रों में तापमान फिर से बढऩे की संभावना है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस समय हवा का रुख उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। हवा की गति अधिक तेज नहीं है। आने वाले दिनों में दक्षिण पश्चिमी हवा के साथ तापमान में फिर से तेजी आने की संभावना है। अप्रैल अंतिम सप्ताह हल्द्वानी, रुद्रपुर, पंतनगर आदि स्टेशनों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन       अधिकतम     न्यूनतम 

हल्द्वानी      36.2          14.9

नैनीताल     29.0          11.0

मुक्तेश्वर    21.8          5.5

अल्मोड़ा     29.0          8.6

चम्पावत     24.0          5.5

पिथौरागढ़   23.3          5.8

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी