Nainital Weather Update: नैनीताल में हुई बारिश के बाद गिरेगा तापमान, आज आंशिक बादल छाने के आसार

Nainital Weather Update पिछले दो-तीन दिनों से बने पश्चिमी विक्षोभ के कम प्रभावी सिस्टम ने बुधवार को नैनीताल में बारिश कराई। पश्चिमी हवा के चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ा हुआ है। गुरुवार से हल्द्वानी समेत पूरे मैदानी इलाकों के तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 07:34 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 07:34 AM (IST)
Nainital Weather Update: नैनीताल में हुई बारिश के बाद गिरेगा तापमान, आज आंशिक बादल छाने के आसार
Nainital Weather Update : नैनीताल में हुई बारिश के बाद गिरेगा तापमान, आज आंशिक बादल छाने के आसार

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Nainital Weather Update : पिछले दो-तीन दिनों से बने पश्चिमी विक्षोभ के कम प्रभावी सिस्टम ने बुधवार को नैनीताल में बारिश कराई। पश्चिमी हवा के चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के नैनीताल में हुई बारिश के बाद गुरुवार से हल्द्वानी समेत पूरे मैदानी इलाकों के तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में दोपहर बाद कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। वहीं, नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में कुछ जगह पर आंशिक बादल छा सकते हैं। विशेषकर दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मार्च से दिखने लगेगा गर्मी का असर

तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है। शीतकालीन बारिश में कमी आने के बाद मौसम गर्म होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगे मौसम और गर्म होगा। मार्च पहले सप्ताह में मैदानी क्षेत्रों मेें तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। मार्च शुरुआत में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के ऊपर चला जाएगा। पर्यटन नगरी नैनीताल में मार्च में मौसम सुहावना रहेगा। ऐसे में पर्यटक कुमाऊं के हिल स्टेशनों की तरफ रुख करेंगे। हर साल गर्मियों में नैनीताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा बिनसर, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, चौकोड़ी, चम्पावत के मायावती आश्रम आदि जगहों पर आते हैं।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी          27.4            8.0

नैनीताल          20.0            7.0

मुक्तेश्वर          13.4            3.7

अल्मोड़ा          21.0            4.0

पिथौरागढ़       19.3             4.1

चम्पावत          17.0             2.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी