Kumaon Weather Update : अप्रैल से जून के बीच इस बार अधिक तपाएगी गर्मी, अगले सप्ताह बारिश के आसार नहीं

Kumaon Weather Update कुमाऊं में गर्मी बढऩे लगी है। तराई-भाबर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक पहुंच गया है। 34.6 डिग्री पारे के साथ मार्च की विदाई हो गई। मंगलवार को पारा 35.8 डिग्री पहुंच गया था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:45 AM (IST)
Kumaon Weather Update : अप्रैल से जून के बीच इस बार अधिक तपाएगी गर्मी, अगले सप्ताह बारिश के आसार नहीं
Kumaon Weather Update : अप्रैल से जून के बीच इस बार अधिक तपाएगी गर्मी, अगले सप्ताह बारिश के आसार नहीं

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : कुमाऊं में गर्मी बढऩे लगी है। तराई-भाबर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक पहुंच गया है। 34.6 डिग्री पारे के साथ मार्च की विदाई हो गई। मंगलवार को पारा 35.8 डिग्री पहुंच गया था। पिछले चार वर्षों के मार्च की तुलना में यह सर्वाधिक है। इससे पहले 2017 की मार्च अधिक गर्म थी। गर्मी के तेवर देख मौसम विज्ञानियों ने आने वाले महीनों में गर्मी के रिकॉर्ड तोडऩे की संभावना जताई है। 

पिछले वर्षों में मार्च का अधिकतम पारा 

साल       पारा (तिथि)

2021       35.8 (30)

2020       31.3 (25)

2019       35.4 (31)

2018       34.8 (28)

2017       36.9 (30)

राजस्थान से आ रही गर्म हवा 

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा से तपिश बढ़ी है। सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में होने से पृथ्वी पर सीधी किरणें पड़ रही हैं। फिलहाल ऐसा कोई सिस्टम नहीं बना है जिससे ठंडी हवा आ सके। डा. सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी अधिक परेशान करेगी। खासकर अगले तीन महीने गर्मी के लिहाज से अहम रहेंगे। बारिश नहीं होने तपिश बढ़ेगी तो पानी का संकट भी गहरा सकता है। डा. मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी अधिक परेशान करेगी। खासकर अगले तीन महीने गर्मी के लिहाज से अहम रहेंगे। बारिश नहीं होने तपिश बढ़ेगी तो पानी का संकट भी गहरा सकता है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन     अधिकतम  न्यूनतम 

हल्द्वानी     34.6      17.5

नैनीताल    24.0      11.0

मुक्तेश्वर    25.0      9.9

अल्मोड़ा    27.0      10.0

चम्पावत    25.0      9.0

पिथौरागढ़  27.2      11.1

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी