Kumaon Weather Update : मई दूसरे पखवाड़े से तापमान में फिर आएगी तेजी, 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा

मई दूसरे पखवाड़े में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने दस मई के बाद तापमान 36 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है। 15 मई के बाद तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:40 AM (IST)
Kumaon Weather Update : मई दूसरे पखवाड़े से तापमान में फिर आएगी तेजी, 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को कुमाऊं में कुछ जगह बारिश हुई।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद मई दूसरे पखवाड़े में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने दस मई के बाद तापमान 36 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है। 15 मई के बाद तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में मई का दूसरा पखवाडा गर्मी के लिहाल से परेशान करने वाला रहेगा। हल्द्वानी में मई का अधिकतम औसत तापमान 37.1 डिग्री रहता है। हालांकि माह के दूसरे पखवाड़े में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचता है। पिछले 10 वर्षों के दौरान मई का सर्वाधिक तापमान 2015 में रिकाॅर्ड किया गया था। 24 मई, 2015 को तापमान 40.8 डिग्री पहुंचा था। मई का सर्वाधिक तापमान 1988 में 44.3 डिग्री पहुंच गया था।

आज भी कुछ जगह हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को कुमाऊं में कुछ जगह बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चम्पावत, नैनीताल व अल्मोड़ा जिलों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना है।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन     अधिकतम  न्यूनतम

हल्द्वानी     34.0      22.6

नैनीताल    20.0      12.0

मुक्तेश्वर    20.8      10.5

अल्मोड़ा    24.0       12.0

चम्पावत    22.0       9.1

पिथौरागढ़  24.3       10.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी