Kumaon Weather News Update : मानसून के सुस्‍त पड़ते ही मैदानों में उछला तापमान

Kumaon Weather News Update बारिश में कमी आते ही तापमान की चाल में तेजी आ गई है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तो रुद्रपुर का पारा बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:33 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:33 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : मानसून के सुस्‍त पड़ते ही मैदानों में उछला तापमान
Kumaon Weather News Update : तापमान की चाल फिर तेज, रुद्रपुर में 35 डिग्री पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : बारिश में कमी आते ही तापमान की चाल में तेजी आ गई है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तो रुद्रपुर का पारा बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बढ़ते तापमान की वजह पछुवा हवाओं को बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से बारिश में कमी आने की संभावना है। फिलहाल अगले दो तीन दिन सामान्य सामान्य या उससे ऊपर बने रहने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन              अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी          33.5                21.7

नैनीताल           23.7               16.1

रुद्रपुर               35.0               24.2

अल्मोड़ा            28.7              19.7

चम्पावत           27.2               17.7

पिथौरागढ़         30.4              18.9

जागेश्वर           24.0               16.2

बागेश्वर            33.5               22.0

नैनीताल में 43 मिमी बारिश

बीते 24 घंटे में कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से रविवार सुबह साढे आठ बजे तक के आंकड़ों के आधार पर जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल में सर्वाधिक 43 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह हल्द्वानी में 2 मिमी, पिथौरागढ़ में 0.5 मिमी, बागेश्वर में 0.5 मिमी और चम्पावत 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नैनीझील से शुरू हुई तीन इंच पानी की निकासी

सरोवर नगरी में रविवार को बारिश हुई। बारिश ने नाले उफान पर आ गए और कूड़े के ढेर झील में समा गए। नैनीझील में तीन इंच पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। दिन चढ़ते ही बादलों ने आसमान में डेरा डालना शुरू कर दिया। दोपहर होते ही बारिश भी शुरू हो गई। एक बजे बाद बारिश का रूख इतना तेज हो गया। चार बजे तक तेज बारिश होते रही। इस बीच नगर की कई सड़कें जलमग्न हो गई।

chat bot
आपका साथी