Kumaon Weather News Update : पछुआ हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, हिल स्टेशनों पर बढ़ा पारा

Kumaon Weather News Update दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्यटन के लिहाज से खास हिल स्टेशनों का तापमान बढ़ गया है। जागेश्वर धाम कौसानी समेत नैनीताल के तापमान में दो से तीन डिग्री की तेजी आई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 07:37 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 07:37 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पछुआ हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, हिल स्टेशनों पर बढ़ा पारा
Kumaon Weather News Update : पछुआ हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, हिल स्टेशनों पर बढ़ा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्यटन के लिहाज से खास हिल स्टेशनों का तापमान बढ़ गया है। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, कौसानी समेत झीलों की नगरी नैनीताल के तापमान में दो से तीन डिग्री की तेजी आई है।

सितंबर से बरसात कम होने लगती है। ऐसे में खुशनुमा मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध हिट स्टेशनों की तरफ आने वाले पर्यटकों की संख्या बढऩे लगती है। दो दिनों के भीतर, खासकर वीकेंड के समय तापमान में तेजी आई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि राजस्थान की तरफ से आ रही पछुवा हवाओं की वजह से तापमान में तेजी देखने को मिल रही है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन              अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी           32.7               23.0

नैनीताल           25.1               15.8

रुद्रपुर               33.7               25.5

अल्मोड़ा            32.0              19.2

चम्पावत           26.2              16.0

लोहाघाट           25.7              15.6

जागेश्वर          26.0               16.6

कौसानी           26.7               17.0

बागेश्वर          36.2                21.6

अगले तीन दिन हल्की बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से नमी वाली हवाएं आने से कुमाऊं में बारिश के आसार बन रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह से नौ सितंबर के दौरान कुमाऊं के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं कहीं पर गरज के साथ तेज बौछार पडऩे का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी