Kumaon Weather News Update : विदा होते सितंबर ने उमस से किया बेहाल, रुद्रपुर मेंं 36 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Kumaon Weather News Update सितंबर बीतने की तरफ है। इसी के साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। कुमाऊं के तराई में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हल्द्वानी समेत आसपास के मैदानी इलाकों में भी तापमान में तेजी आई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:31 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:31 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : विदा होते सितंबर ने उमस से किया बेहाल, रुद्रपुर मेंं 36 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
Kumaon Weather News Update : सितंबर ने उमस से किया बेहाल, रुद्रपुर मेंं 36 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : सितंबर बीतने की तरफ है। इसी के साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। कुमाऊं के तराई में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हल्द्वानी समेत आसपास के मैदानी इलाकों में भी तापमान में तेजी आई है। मंगलवार को हल्द्वानी के आसपास आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर बाद उमस के बीच बारिश के आसार बन रहे थे, लेकिन बादलों ने निराश किया।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम का यह मिजाज अगले दो से तीन दिन बने रहने की संभावना है। मतलब, सितंबर के बचे हुए दो दिन तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस पछुवा हवाएं बह रही है। इसकी वजह से तापमान में तेजी देखी गई है। फिलहाल इसमें बदलाव के बहुत अधिक आसार नहीं हैं। हालांकि कुमाऊं में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी       33.9            25.2

रुद्रपुर            35.7            24.0

नैनीताल        22.5            17.0

चम्पावत        24.2           14.8

बागेश्वर         34.9           20.2

अल्मोड़ा         29.7          18.0

पिथौरागढ़      26.9           18.3

चार जिलों में 20 डिग्री से नीचे उतरा पारा

कुमाऊं के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को सबसे कम तापमान चम्पावत में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरोवर नगरी नैनीताल में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री व पिथौरागढ़ का 18.3 डिग्री दर्ज किया गया है। इधर, हल्द्वानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। रुद्रपुर में भी पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी