Kumaon Weather News Update : चम्पावत को छोड़ कुमाऊं के पांच जिलों में 10 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी हवाओं ने तापमान बढ़ाने का काम किया है। गुजरात व पाकिस्तान की तरफ से आ रही गरम हवाओं की वजह से तापमान बढ़ा हुआ है। अक्टूबर आखिरी सप्ताह में गिरने लगा तापमान फिर से ऊपर चढऩे लगा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 07:54 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : चम्पावत को छोड़ कुमाऊं के पांच जिलों में 10 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान
Kumaon Weather News Update : चम्पावत को छोड़ कुमाऊं के पांच जिलों में 10 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी हवाओं ने तापमान बढ़ाने का काम किया है। गुजरात व पाकिस्तान की तरफ से आ रही गरम हवाओं की वजह से तापमान बढ़ा हुआ है। अक्टूबर आखिरी सप्ताह में गिरने लगा तापमान फिर से ऊपर चढऩे लगा है। कुमाऊं के चम्पावत जिले को छोड़ कहीं की तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं है। चम्पावत जिले के लोहाघाट में तापमान चार डिग्री से बढ़कर 7.7 डिग्री पर पहुंच गया है। देवीधुरा के तापमान में तीन डिग्री की तेजी आई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। कुमाऊं में मौसम साफ रहेगा। अगले दो दिन तापमान में तेजी रहने की संभावना है।

प्रमुख स्थलों का न्यूनतम तापमान

नैनीताल         11.8 डिग्री

अल्मोड़ा         11.2 डिग्री

लोहाघाट         7.7 डिग्री

देवीधुरा           9.5 डिग्री

पिथौरागढ़       11.0 डिग्री

गंगोलीहाट 10.4 डिग्री

बागेश्वर 13.9 डिग्री

हल्द्वानी 19.9 डिग्री

पंतनगर 17.1 डिग्री

बरसात में क्षतिग्रस्त पिथौरागढ़ की पांच सड़कें बनेंगी

पिथौरागढ़ विधानसभा के तहत पांच सम्पर्क मार्गों के सुधारीकरण के लिए शासन ने 2.55 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सुधारीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। बरसात में सड़कें खराब हो गई थी। ग्रामीण लगातार सड़कों की मरम्मत की मांग उठा रहे थे। पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत ने सम्पर्क मार्गों के लिए मिली स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया कि मूनाकोट क्षेत्र के अंतर्गत लमडुंगरी से मड़ तक सम्पर्क मार्ग के लिए 72.88, धारी धमौड़ में 42.11, जजुराली हुलांग मार्ग सुधारीकरण के लिए 40.26, नैनीसैनी में नैनावती मंदिर तक सम्पर्क मार्ग के लिए 59.28, तड़ीगांव-सिलपाटा सम्पर्क मार्ग के लिए 40.78 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

chat bot
आपका साथी