Nainital Weather Update : तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी, हल्द्वानी में 25 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Nainital Weather Update हवा का रुख बदलते ही तापमान के तेवर बदल गए हैं। तराई-भाबर में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज करते हुए पारा 25 डिग्री के पार पहुंच गया है। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 07:38 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 07:38 AM (IST)
Nainital Weather Update : तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी, हल्द्वानी में 25 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Nainital Weather Update : तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी, हल्द्वानी में 25 डिग्री के पार पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital Weather Update : हवा का रुख बदलते ही तापमान के तेवर बदल गए हैं। तराई-भाबर में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज करते हुए पारा 25 डिग्री के पार पहुंच गया है। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में न्यूनतम पारा पहली बार दो डिजिट में पहुंच गया है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पश्चिमी बना है। इससे तापमान में तेजी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। आसमान साफ और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

2012 की फरवरी का तापमान रहा सर्वाधिक
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दस वर्षों में फरवरी का सर्वाधिक तापमान 2012 में रहा था। तब 23 फरवरी को तापमान 30.0 डिग्री पहुंचा था, जबकि सबसे कम 26.6 डिग्री 24 फरवरी 2020 में रहा था। हल्द्वानी का फरवरी का अधिकतम औसत तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम 7.4 डिग्री रहता है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान
स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम
हल्द्वानी         25.1     10.6
नैनीताल        15.0      2.0
मुक्तेश्वर        16.9      4.7
अल्मोड़ा        22.7      7.5
पिथौरागढ़      20.2       7.4
चम्पावत        15.9      1.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी