Kumaon Weather News Update : पुरवाई ने फिर गिराया पारा, जानिए कैसा होगा अगले दो दिन का मौसम

Kumaon Weather News Update हवा की दिशा में बदलाव से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में कमी आई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान में कमी देखने को मिली है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:03 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पुरवाई ने फिर गिराया पारा, जानिए कैसा होगा अगले दो दिन का मौसम
Kumaon Weather News Update : पुरवाई ने फिर गिराया पारा, जानिए कैसा होगा अगले दो दिन का मौसम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : हवाओं की दिशा में बदलाव राहत लेकर आया है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में तापमान में कमी आने गर्मी का असर कम हुआ है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान में कमी देखने को मिली है। हल्द्वानी का तापमान दो डिग्री तो रुद्रपुर का तीन डिग्री नीचे आया है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री व रुद्रपुर का 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन कुमाऊं में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या बौछार पड़ सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन            अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी        30.7              25.2

रुद्रपुर             31.7              24.7

नैनीताल         22.5             18.4

चम्पावत        28.1              17.2

पिथौरागढ़      30.0              18.6

बागेश्वर         35.2              20.7

जागेश्वर        23.7              15.8

एलागाड़ में चट्टान टूटने से कैलास मानसरोवर मार्ग बंद

धारचूला: चीन सीमा को जोडऩे वाली सड़क चट्टान टूटने से बाधित हो गई है। व्यास घाटी के दर्जनों गांवों का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क भंग हो गया है। लगातार हो रही बारिश से एलागाड़ पावर हाउस के पास विशाल चट्टान दरक गई। चट्टान का मलबा तवाघाट-लिपलेक सड़क पर जमा हो गया। भारी बोल्डर सड़क पर जमा हो जाने से आवागमन ठप हो गया। जरू री कार्यो के लिए आवागमन करने वाले लोगों को खतरनाक चट्टानों पर चढ़कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा। व्यास घाटी के दर्जनों गांव सड़क बंद होने से अलग-थलग पड़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी