Nainital Weather Update : हल्द्वानी में फिर लुढका तापमान, दो दिनों तक ठंड बने रहने के आसार

Nainital Weather Update तराई-भाबर में एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सोमवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल व मुक्तेश्वर के तापमान में भी गिरावट आई है। दो द‍िन ठंड बने रहने के आसार हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:23 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:23 AM (IST)
Nainital Weather Update : हल्द्वानी में फिर लुढका तापमान, दो दिनों तक ठंड बने रहने के आसार
Nainital Weather Update : हल्द्वानी में फिर लुढका तापमान, दो दिनों तक ठंड का असर बने रहने के आसार

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Nainital Weather Update : तराई-भाबर में एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सोमवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल व मुक्तेश्वर के तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में ठंड का असर बने रहने की संभावना है।

कुमाऊं में अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी धूप निकलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिन कोहरा छाया रह सकता है। विशेषकर ऊधमसिंह नगर जिले में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दो दिनों में ऐसे बदला न्यूनतम तापमान

स्टेशन       17 जनवरी    18 जनवरी

हल्द्वानी      7.0           3.5

नैनीताल     5.8            5.5

मुक्तेश्वर     3.5           3.2

अल्मोड़ा     3.0           3.8

पिथौरागढ़    2.0           4.4

चम्पावत     0.6           1.3 

20 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि 20 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव कम होने लगेगा। धूप निकलने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में सुधार होगा। फरवरी से मौसम में थोड़ा सुधार भी होने लगेगा।

chat bot
आपका साथी