Nainital Weather Update : कोहरे ने गिराया तापमान, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। हल्द्वानी के तापमान में 24 घंटे के दौरान सात डिग्री की गिरावट आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारे में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 06:50 AM (IST)
Nainital Weather Update : कोहरे ने गिराया तापमान, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
कोहरे ने गिराया तापमान, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। हल्द्वानी के तापमान में 24 घंटे के दौरान सात डिग्री की गिरावट आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारे में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। तराई-भाबर में कोहरा छाने की संभावना है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक हवाओं का रुख बदल गया है। उत्तर पूर्वी हवा अपने साथ ठंडक लेकर आ रही है। जनवरी पहले सप्ताह में ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हुआ था।

पूर्वाह्न 11 बजे तक छाया रहा कोहरा

रविवार को ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा। हल्द्वानी में पूर्वाह्न 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आई है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 घंटे के भीतर ही तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई है। नैनीताल का तापमान आधा डिग्री बढ़ा है। तापमान में उतार चढाव होने की वजह से तापमान के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी हो रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. नीलांबर भट्ट का कहता है कि ऐसे समय में अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। खुद को ठंड लगने से बचाएं। बुजुर्ग और शिशुओं को ठंड से बचाव के उपाय करने चाहिए।

रविवार को कुमाऊं के स्टेशनों का तापमान

स्टेशन            अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी          18.6                 11.8

नैनीताल         15.9                  5.5

मुक्तेश्वर         17.8                  4.6

अल्मोड़ा         18.9                  7.0

पिथौरागढ़       21.6                 4.0

चम्पावत         20.0                  4.0

chat bot
आपका साथी