आइटीबीपी से 31 पर्वतारोहियों का दल रामा ग्लेशियर की चोटी फतह करने को रवाना

पिथौरागढ़ जिले के छमनियां चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी आइटीबीपी के 31 पर्वतारोहियों का दल गुरुवार को पिथौरागढ़ के रामा ग्लेशियर के लिए रवाना हो गया है। आइटीबीपी की उप महानिरीक्षक बरेली गिरीश चंद्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। उन्होंने दल के सभी सदस्यों को शुभकानाएं दीं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:57 PM (IST)
आइटीबीपी से 31 पर्वतारोहियों का दल रामा ग्लेशियर की चोटी फतह करने को रवाना
आइटीबीपी के 31 पर्वतारोहियों का दल गुरुवार को पिथौरागढ़ के रामा ग्लेशियर के लिए रवाना हो गया है।

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ जिले के छमनियां चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी आइटीबीपी के 31 पर्वतारोहियों का दल गुरुवार को पिथौरागढ़ के रामा ग्लेशियर के लिए रवाना हो गया है। आइटीबीपी की उप महानिरीक्षक बरेली गिरीश चंद्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। उन्होंने दल के सभी सदस्यों को शुभकानाएं दीं।

उपाध्याय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से लेकर अब तक उत्तराखंड में पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह से बंद थी। जबकि हर वर्ष मार्च से लेकर सितंबर की बीच पर्वतारोहियों के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में उच्च हिमालय की सैर करते थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के कहर ने इस बार पर्वतारोहियों को खासा निराश किया। आइटीबीपी के पर्वतारोहियों का दल 19740 फीट तथा 6011 मीटर ऊंची आदि कैलाश के समीप रामा ग्लेशियर फहत करेगा।

दल के लीडर उप सेनानी सुशील कुकरेती और सहायक लीडर अविनाश कुमार के नेतृत्व में पर्वतारोही के क्लाइबिंग दल में 16 तथा सहायक क्लाइबिंग दल 15 सभी 31 हिमवीर जवान शामिल हैं। द्वितीय कमान बसंत कुमार नोगल ने उप महानिरीक्षक का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपसेनानी शैलेंद्र र्दोजे, मोहित वर्मा, बरेंद्र सिंह,डॉ. विनोद सरवईया, जयंत जोशी आदि लोग शामिल रहे।

हल्के में न लें कोरोना के बचाव के लिए बरतें सावधानी : उपाध्याय

कोरोना महामारी को हल्के में लेने की भूल न करें। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सर्तक और सावधान रहने की आवश्यकता है। आइटीबीपी के उप महानिरीक्षक गिरीश चंद्र उपाध्याय ने हिमवीर जवानों से सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी