14 जून तक वृष राशि में रहेेगा सूर्य, ग्रह परिवर्तन का राशियों पर दिखेगा प्रभाव

श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि सूर्य के कारण हर इंसान की जिंदगी में बदलाव होते हैं। सूर्य आत्मविश्वास बढ़ाता है। सूर्य के राशि बदलने से कर्क सिंह धनु और मीन राशि वालेके लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:40 AM (IST)
14 जून तक वृष राशि में रहेेगा सूर्य, ग्रह परिवर्तन का राशियों पर दिखेगा प्रभाव
सूर्य के राशि बदलने से कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वाले के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शुक्रवार को सूर्य वृष राशि में आ गया है। आगामी 14 जून तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। सूर्य की चाल में हुए बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। विशेषकर लोगों की सेहत और रोजमर्रा के कामों पर ज्यादा प्रभाव दिखाई देगा। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि सूर्य के कारण हर इंसान की जिंदगी में बदलाव होते हैं। सूर्य आत्मविश्वास बढ़ाता है। सूर्य के राशि बदलने से कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। मेष, कन्या व मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक व कुंभ राशि वाले लोगों को करीब एक महीने तक संभलकर रहना होगा।

राशियों पर दिखेगा प्रभाव

मेष: वैवाहिक जीवन के लिए समय ठीक रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। नई योजनाएं भी इन दिनों में बन सकती है। सेहत संबंधी परेशान रहेगी।

वृष: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावट आ सकती है।

मिथुन: खर्चे बढ़ सकते हैं। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। बुखार, सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क: नौकरी और बिजनेस में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी।

सिंह: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में भी तरक्की होने की संभावना है। बड़े लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपको सम्मान मिल सकता है।

कन्या: नौकरी व व्यापार के लिए मिला-जुला समय है। खर्चा बढ़ सकता है। लेन-देन और निवेश में भी सावधानी रखनी होगी।

तुला: सेहत को लेकर सतर्क रहें। सरकारी कामों में उलझनें आ सकती है। प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिल पाएगी। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत संबंधी मामलों में सावधानी रखनी होगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन उसके अनुरूप फायदा नहीं मिल पाएगा।

धनु: आपके लिए समय अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। कर्जा खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर: संतान संबंधी परेशानी हो सकती है। आप कुछ गुप्त योजनाएं भी बना सकते हैं। आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है।  निवेश सोच-समझकर निवेश करें।

कुंभ: नौकरीपेशा और बिजनेस वालों का पूरा ध्यान काम पर रहेगा। इन दिनों में मानसिक तनाव बढ़ेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी के कामकाज से आपको फायदा मिल सकता है।

मीन: नौकरीपेशा व व्यापार करने वाले लोग मन लगाकर काम करेंगे और मेहनत भी ज्यादा करेंगे। उसका फायदा मिलेगा। दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी