पर्यावरण संरक्षण की कामना के साथ सुहागिनें लगाएंगी बरगद, दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ रहीं महिलाएं

वट सावित्री के दिन सूर्य ग्रहण है लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देने से इसका सूतक नहीं लगेगा। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन जोशी ने बताया कि सुबह 645 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन करने का श्रेष्ठ मुहूर्त है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:38 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की कामना के साथ सुहागिनें लगाएंगी बरगद, दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ रहीं महिलाएं
बरगद का पौधा लगाने की तस्वीर हमें 9458302224 पर व्हाट्सएप करें। तस्वीर को शुक्रवार के जागरण में प्रकाशित किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण की इसी मंशा के साथ गुरुवार को वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिनें बरगद का पौधा लगाकर सौभाग्य की कामना करेंगी। बरगद का पौधा लगाने की तस्वीर हमें 9458302224 पर व्हाट्सएप करें। तस्वीर को शुक्रवार के दैनिक जागरण में प्रकाशित किया जाएगा।

12 बजे से पहले श्रेष्ठ मुहूर्त

गुरुवार को वट सावित्री के दिन सूर्य ग्रहण है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देने से इसका सूतक नहीं लगेगा। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन जोशी ने बताया कि सुबह 6:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन करने का श्रेष्ठ मुहूर्त है। शनि जयंती होने से पूजन, दान आदि से भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने का भी मौका है।

महिलाओं ने जगाई अलख

विगत 18 वर्षों से वट सावित्री व्रत रख रही हूं। इस बार वट सावित्री के दिन वट वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। अन्य लोगों से भी वट लगाने का अनुरोध करती हूं।

-दीपा पंतोला, पीलीकोठी, हल्द्वानी

------------

सुखमय जीवन के लिए प्रकृति की शरण मेें जाना चाहिए। शास्त्रों में इसका उल्लेख है। मैं अगले पांच वर्ष तक वट सावित्री के दिन पौधा लगाऊंगी।

- विनीता पांडे, बिठोरिया नंबर एक

----------

पिछले 25 साल से वट सावित्री पर नैनीताल में पूजा करती थी। इस साल हल्द्वानी में पहले वृत पर फूलचौड़ शिव मंदिर परिसर में वट का पौधा लगाऊंगी।

-दीपा चम्याल, फूलचौड़ हल्द्वानी

----------

पिछले 17 वर्षों से वट सावित्री व्रत ले रही हूं। खुद के लगाए वट वृक्ष पर ही पूजा करती हूं। आसपास की महिलाएं भी आती हैं। जागरण की मुहिम सराहनीय है।

-निर्मला भट्ट, आदर्शनगर

-----------

वट सावित्री जैसा व्रत और उस पर बरगद का पौधा लगाना सराहनीय मुहिम है। दैनिक जागरण की मुहिम से प्रेरित होकर बरगद लगाने का संकल्प लिया है।

-ममता जोशी, काठगोदाम

----------

पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण ने सराहनीय पहल की है। वट पूजनीय होने के साथ प्राणवायु देता है। इस बार व्रत के दिन पौधा लगाऊंगी।

-मोनिका तिवारी, शक्ति विहार

---------

बरगद अन्य पेड़ों की अपेक्षा अधिक ऑक्सीजन देता है। इसे लगाया जाना चाहिए। वट सावित्री के दिन मैंने बरगद का पौधा लगाने का संकल्प लिया है।

-कमला गौड़, वसुंधरा कालोनी

---------

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शुरू की गई मुहिम काफी सराहनीय है। इससे लोग प्रेरणा लेंगे। मैंने इस बार बरगद का पौधा लगाने का मन बताया है।

-स्वामी मित्तल, बरेली रोड

--------------

बरगद के पेड़ कम रह गए हैं। जब तक नई पौधे नहीं लगेंगे। इन पर संकट पैदा हो जाएगा। जागरण की मुहिम से प्रेरित होकर मैंने वट लगाने का प्रण लिया है।

-आशा मित्तल, वसुंधरा कालोनी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी