अचानक ओलों की चादर में तब्दील नैनीताल, तापमान में आई गिरावट

दोपहर होते-होते घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और दो बजे के बाद ओले बरसने शुरू हो गए। करीब दो घंटे तक बारिश के बीच कुछ पल हिमकण भी गिरे। ओले भी खूब बरसे जिससे नगर की चोटियों समेत सड़कें भी सफेद चादर में तब्दील हो गईं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 08:56 PM (IST)
अचानक ओलों की चादर में तब्दील नैनीताल, तापमान में आई गिरावट
ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी गिरावट आ गई।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : सरोवर नगरी में बुधवार मौसम बदल गया। दोपहर बाद यहां खूब ओलावृष्टि हुई। ओलों को हिमपात समझ सैलानियों की मौज आ गई, मगर करीब दो घंटे तक खराब रहे मौसम से स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी गिरावट आ गई।

नगर में सुबह के समय मौसम सुहावना बना हुआ था। खिली तेज धूप से जरा भी अहसास नहीं था कि दोपहर को मौसम करवट बदल लेगा, मगर दोपहर होते-होते घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और दो बजे के बाद ओले बरसने शुरू हो गए। करीब दो घंटे तक बारिश के बीच कुछ पल हिमकण भी गिरे। ओले भी खूब बरसे, जिससे नगर की चोटियों समेत सड़कें भी सफेद चादर में तब्दील हो गईं। इस बीच सैलानियों ने ओलों के गोले एक-दूसरे पर बरसाने शुरू कर दिए।

खराब मौसम शाम चार बजे तक रहा। इसके बाद आसमान से बादल छंट गए और धूप निकल आई, मगर देर शाम फिर से घने बादल छा गए। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्र्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 50 रही। बारिश पांच मिमी हुई है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी