Bird Flu : ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में 24 से अधिक कौवे एवं बगुले मृत मिलने से हड़कंप

पशु चिकित्सक डा. शिव कुमार सिन्हा एवं वन दरोगा मदन मोहन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम ²ष्टया बर्ड फ्लू के लक्षणों की आशंका व्यक्त कर मृत कौवों के नमूने एकत्र किए। बाद में मृत कौवों एवं बगुलों को जला कर नष्ट कर दिया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:17 PM (IST)
Bird Flu : ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में 24 से अधिक कौवे एवं बगुले मृत मिलने से हड़कंप
मृत कौवों के नमूने एकत्र किए। बाद में मृत कौवों एवं बगुलों को जला कर नष्ट कर दिया गया।

संवाद सहयोगी, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) : एक बार फिर वार्ड तीन में 24 से अधिक कौवे एवं बगुले मृत पाए गए। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृत कौवो के नमूने जांच के लिए लिए। मृत कौवों व बगुलों को जलाकर नष्ट कर दिया गया। चिकित्सक ने प्रथम²ष्टया बर्ड फ्लू के लक्षण होने की बात कही है। साथ ही लोगों को एहतियात बरतने को कहा।

गुरुवार को नगर के वार्ड तीन में अनुज सरकार के खाली पड़े भूखंड पर कई कौवों एवं बगुलों के शव एवं कुछ बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। समाजसेवी विजय सिंह ने नगर के पशु चिकित्सा अधिकारी एवं वन विभाग को सूचित किया। पशु चिकित्सक डा. शिव कुमार सिन्हा एवं वन दरोगा मदन मोहन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम ²ष्टया डॉ सिन्हा ने बर्ड फ्लू के लक्षणों की आशंका व्यक्त कर मृत कौवों के नमूने एकत्र किए। बाद में मृत कौवों एवं बगुलों को जला कर नष्ट कर दिया गया। डॉ सिन्हा ने बताया कि 24 से अधिक पक्षी मृत पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू की आशंका है। 10 दिन पहले उक्त स्थान पर दो गौरेया भी मृत पाए गए थे। आसपास के लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।

chat bot
आपका साथी