जीबी पंत विश्‍वविद्यालय के 80 छात्र दुनिया में कृषि क्षेत्र के उच्च शोध से होंगे रूबरू nainital news

दुनिया में कृषि व इससे संबंधित क्षेत्रों में हुए उच्च शोध से जीवी पंत कृषि विवि के 80 छात्र रूबरू होंगे। इसके लिए छात्र दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों का भ्रमण करेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 12:11 PM (IST)
जीबी पंत विश्‍वविद्यालय के 80 छात्र दुनिया में कृषि क्षेत्र के उच्च शोध से होंगे रूबरू nainital news
जीबी पंत विश्‍वविद्यालय के 80 छात्र दुनिया में कृषि क्षेत्र के उच्च शोध से होंगे रूबरू nainital news

रुद्रपुर, अरविंद कुमार सिंंह : दुनिया में कृषि व इससे संबंधित क्षेत्रों में हुए उच्च शोध से जीवी पंत कृषि विवि के 80 छात्र रूबरू होंगे। इसके लिए छात्र दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों का भ्रमण करेंगे। अमेरिका के इलिनोईस यूनिवर्सिटी से इसको लेकर एक एमओयू भी साइन किया गया है। विश्व स्तर पर कृषि पर शोध व अनुसंधान पर विशेषज्ञों से मिलने का अवसर भी छात्रों को मिलेगा। उच्च शोध से रुबरु होने पर छात्र अपने देश में कृषि क्षेत्र में विकास के लिए कार्य करेंगे।

तीन माह के लिए होगा छात्रों का भ्रमण

तराई में किसान उन्नत खेती करते हैं। इसमें पंत विश्वविद्यालय की अहम भूमिका है। पंत विवि की स्थापना में अमेरिका की इलिनोईस यूनिवर्सिटी ने मदद की थी। पंत विवि व इलिनोईस यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत राष्ट्रीय कृषि एवं उच्च शिक्षा के प्रोजेक्ट के माध्यम से स्नातक के 80 विद्यार्थियों का भ्रमण के लिए चयन किया जाएगा। तीन माह का भ्रमण होगा। पहले भ्रमण करने वाले छात्र इनिलोईस विवि जाएंगे। इसके बाद अमेरिका, टैक्सस यूनिवर्सिटी अमेरिका, साउथ सिडनी यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया के साथ अन्य दुनिया के अग्रणी विवि का भ्रमण करेंगे। इस कड़ी में ताइवान व जापान के विवि भी जुडऩे की संभावना है जिसके लिए बातचीत चल रही है। इसके माध्यम से ग्लोबल स्तर पर कार्य करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होंगे। हालांकि छात्रों का चयन शुरू हो गया है।

नोबल पुरस्कार विजेताओं से मिलने का भी मिलेगा अवसर

भ्रमण के दौरान छात्रों को कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों के साथ इस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार विजेताओं से मिलने को मौका मिलेगा, छात्रों के साथ वे अपना अनुभव बांटेंगे। कृषि से जुड़ी हाईटेक लैब को भी देखेंगे। यहीं नहीं, दुनिया में कृषि या इससे जुड़े क्षेत्रों में किस स्तर के शोध हुए हैं, विवि व शिक्षा का क्या माहौल है, शिक्षकों के पढ़ाने-पढऩे के तरीके, छात्रों के पढऩे व सीखने, कृषि में नयापन करने के तरीके, हाईटेक लैब में काम करने के प्रति आकांक्षाएं बढ़ेंगी। छात्र विश्व स्तर पर होने वाले शोध कार्य करने के लिए गुणवत्ता के मापक को व इसके अनुरुप अपने को मानसिक रुप से तैयार कर सके। पंत विवि भी कृषि के क्षेत्र में ग्लोबल स्तर पर कार्य करने को तैयार है। भ्रमण के लिए कृषि संचार विभाग पंत विवि के अध्यक्ष डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप को प्रोजेक्ट लीडर बनाया गया है।

विवि से 80 विद्यार्थियों का चयन होगा

डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप, विभागाध्यक्ष कृषि संचार विभाग जीवी पंत कृषि विवि ऊधमसिंह नगर ने बताया कि दुनिया के जाने माने विवि के भ्रमण के लिए विवि से 80 विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है। भ्रमण तीन माह का होगा। भ्रमण के दौरान छात्रों को कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों को मिलने का मौका मिलेगा। जो कृषि के क्षेत्र में ग्लोबल स्तर पर कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे। भ्रमण पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें : भारत-नेपाल सीमा पर लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले की रौनक बढ़ी, जाने इसके बारे में सबकुछ

यह भी पढ़ें : नेपाल का दावा झूठा, 1816 से भारत का हिस्सा रहा है कालापानी, पढ़ें इसके बारे में सबकुछ

chat bot
आपका साथी