नैनी झील में खाद्य सामग्री डालने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

नैनी झील में मछलियों को खाद्य सामग्री परोस जलीय पारिस्थितिकी संतुलन बिगाड़ रहे लोगों की अब खैर नहीं। अब पालिका द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कमेटी गठित कर नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 10:00 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 10:00 AM (IST)
नैनी झील में खाद्य सामग्री डालने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
नैनी झील में खाद्य सामग्री डालने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

नैनीताल, जेएनएन : नैनी झील में मछलियों को खाद्य सामग्री परोस जलीय पारिस्थितिकी संतुलन बिगाड़ रहे लोगों की अब खैर नहीं। अब पालिका द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कमेटी गठित कर नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

बता दे कि झील में पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखने के लिए कई प्रजातियों की मछलियां डाली गई है। ये मछलियां झील में उत्पन्न होने वाली काई और अन्य गंदगी को खाकर झील को स्वच्छ रखने में मदद करती है। जिस कारण इन मछलियों को खाद्य सामग्री खिलाना भी प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर बाकायदा जुर्माने का भी प्रावधान है, लेकिन मल्लीताल क्षेत्र में लोग जमकर इसका उल्लंघन कर रहे है।

चेतावनी बोर्ड के समीप ही पर्यटक जमकर झील में ब्रेड और अन्य खाद्य सामग्री मछलियों को परोस रहे है। जिससे झील में काई का दायरा बढ़ रहा है। लेकिन कई शिकायतों के बावजूद पालिका अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। पालिकाध्यक्ष को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल्द इसके लिए कर्मचारियों की कमेटी गठित की जाए। साथ ही नियमित तौर पर अभियान चलाकर झील में खाद्य सामग्री डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी