रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर अचानक से होने लगी पत्थरों की बरसात

रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर पहाड़ी से अचानक से पत्थरों की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में इस कारण यात्री जान हथेली पर रखकर आवाजाही को मजबूर हुए। भुजान से पातली तक स्टेट हाईवे पत्थरों से पटा रहा। लोग खतरे के बीच आवाजाही करते रहे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:18 PM (IST)
रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर अचानक से होने लगी पत्थरों की बरसात
रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर अचानक से होने लगी पत्थरों की बरसात

गरमपानी, संवाद सहयोगी : रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर पहाड़ी से अचानक से पत्थरों की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में इस कारण यात्री जान हथेली पर रखकर  आवाजाही को मजबूर हुए। भुजान से पातली तक स्टेट हाईवे पत्थरों से पटा रहा। लोग खतरे के बीच आवाजाही करते रहे।

स्टेट हाईवे से सटी पहाड़ी पर शनिवार देर रात तक लगातार आग धधकने से रविवार सुबह यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई है। आग से पत्थर चटककर स्टेट हाईवे के बीचोंबीच तक पहुंच गए। भुजान से पातली तक करीब पांच सौ मीटर दायरे में स्टेट हाईवे पत्थरों से पटा रहा। लगातार पत्थर गिरने से कई वाहन सवार चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। 

जोखिम के बीच आवाजाही कर रहे कई वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए पर बड़ा हादसा टल गया। एकाएक पत्थरों के गिरने से स्टेट हाइवे पर जाम भी लग गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद बमुश्किल आवाजाही सुचारू हुई। कुछ देर यातायात सुचारू होने के बाद एक बार फिर पहाडी़ से पत्थरों की बरसात हुई। यात्रियों ने जान जोखिम में डाल पत्थर हटाए तब जाकर बमुश्किल आवाजाही सुचारु हुई।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी