सौतेले पिता ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज

ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने दूसरा विवाह किया है। उसकी एक आठ साल की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को बच्ची दूसरे कमरे में सोई हुई थी। देर रात एक बजे बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:49 PM (IST)
सौतेले पिता ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज
आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : घर में सोई आठ साल की बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने दूसरा विवाह किया है। उसकी एक आठ साल की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को बच्ची दूसरे कमरे में सोई हुई थी। देर रात एक बजे बच्ची का सौतेला पिता उसके कमरे में घुस गया। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर होने पर महिला कमरे में पहुंची तो आरोपित फरार हो गया। इधर, गुरुवार को पीड़ित महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ट्रांजिट कैंप धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मासूम की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

पुत्रवधू से ससुर ने की अश्लील हरकत, पति ने पीटा

रुद्रपुर : नशे में धुत ससुर ने महिला से अश्लील हरकत कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जब इसकी शिकायत उसने पति से की तो उसने भी उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक टीचर्स कालोनी निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार रात वह घर में अकेली ही थी। इसी बीच उसके ससुर सुनील कुमार शराब पीकर उसके कमरे में घुस आए। इस दौरान उन्होंने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उससे धक्का मुक्की करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस पर वह अपने ससुर से बचते हुए बाहर आई तो पति सौरभ भी पहुंच गए। आरोप है कि जब उसने ससुर के कृत्यों की शिकायत की तो पति ने उस पर ही आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद वह पति और ससुर से बचते हुए रम्पुरा चौकी पहुंची। इधर, गुरुवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ससुर पर अश्लील हरकत करते और पति के खिलाफ पिटाई का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी