CBSE 10th Result 2021 : बोर्ड परीक्षा होने पर स्टूडेंट्स और स्कूलों दोनों के प्रदर्शन की बदल सकती थी स्थिति

CBSE 10th Result 2021 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं परीक्षा के मूल्यांकन के लिए स्कूलों के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन को आधार बनाया। ऐसे में शहर के पब्लिक स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान अपने ही श्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:52 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 01:44 PM (IST)
CBSE 10th Result 2021 : बोर्ड परीक्षा होने पर स्टूडेंट्स और स्कूलों दोनों के प्रदर्शन की बदल सकती थी स्थिति
CBSE 10th Result 2021 : बोर्ड परीक्षा होने पर स्टूडेंट्स और स्कूल दोनों के प्रदर्शन की बदल सकती थी स्थिति

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : CBSE 10th Result 2021 :केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं परीक्षा के मूल्यांकन के लिए स्कूलों के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन को आधार बनाया। ऐसे में शहर के पब्लिक स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान अपने ही श्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराया है। विशेषज्ञों की मानें तो बोर्ड परीक्षा होने पर स्टूडेंट्स के प्राप्तांक और स्कूलों के प्रदर्शन की स्थिति बदली हो सकती थी। हालांकि आपदा काल में मूल्यांकन को लेकर बोर्ड ने जो फार्मूला तय किया उससे शिक्षक व स्टूडेंट्स दोनों संतुष्ट हैं।

सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. पीके रौतेला का कहना है कि कोरोना के कारण शुरुआत में परीक्षाएं टलती रहीं। बाद में देरी होने पर आंतरिक मूल्यांकन व स्कूलों के पुराने प्रदर्शन को आधार बनाते हुए फार्मूला तय किया गया। बोर्ड के लिए यह सब आसान नहीं था। स्टूडेंट्स का अहित न हो, बोर्ड ने इसका भरसक प्रयास किया।

बावजूद इसके इसकी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि परीक्षा होने पर कई स्टूडेंट्स आंतरिक मूल्यांकन से बेहतर प्रदर्शन कर जाते। डीएवी में गणित की शिक्षिका मुन्नी पंत कहती हैं कि हाईस्कूल बच्चे के लिए बोर्ड की पहली सीढी होती है। परीक्षा से बच्चों की प्रतिभा का वास्तविक मूल्यांकन हो सकता था। शहर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले निर्मला कॉन्वेंट के छात्र अभिनव का कहना है कि परीक्षा होने पर वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

यह रहा मूल्यांकन का आधार

सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया। जिसमें पिछले तीन साल में स्कूल के सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को आधार वर्ष (रेफरेंस ईयर) माना गया। रेफरेंस ईयर में सभी छात्रों के औसत अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।

इस फॉर्मूले से बने 100 माक्र्स

इंटरनल असेसमेंट 20 अंक

यूनिट\क्र/पीरियोडिक टेस्ट 10 अंक

मिडटर्म/हाफ ईयरली टेस्ट 30 अंक

प्री-बोर्ड परीक्षा 40 अंक

शहर के 25 स्कूलों के 97 फीसद से अधिक अंक

जासं, हल्द्वानी : इस बार नंबरों की बरसात हुई। शहर के 25 स्कूलों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। निर्मला कान्वेंट, शिवालिक, गुरुकुल इंटरनेशनल व बीएलएम के पांच विद्यार्थियों ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। आर्यमान विक्रम बिड़ला, केवीएम के बच्चे भी 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में शामिल रहे।

हल्द्वानी शहर के मेधावी

वैभव वर्मा, शिवालिक हल्द्वानी - 99.4

प्रज्ञा किमारी, निर्मला कॉन्वेंंट हल्द्वानी - 99.4

अभिनव जोशी, निर्मला कॉन्वेंंट हल्द्वानी - 99.4

प्रभव फुलारा, गुरुकुल इंटरनेशनल हल्द्वानी - 99.4

सखी गोयल, बीएलएम हल्द्वानी - 99.4

यशस्वनी खाती, निर्मला कॉन्वेंंट हल्द्वानी - 99.2

चित्राक्षी, आर्यमान विक्रम बिड़ला हल्द्वानी - 99.2

इशिका सिंह, केवीएम हल्द्वानी - 99.0

हर्षवर्धन नगरकोटी, बीएलएम हल्द्वानी - 99.0

अवनि नेगी, निर्मला कॉन्वेंंट हल्द्वानी - 98.8

दिविज बंसल, आर्यमान विक्रम बिड़ला हल्द्वानी - 98.8

अनन्या सती, केवीएम हल्द्वानी - 98.8

आर्यन कुंतल, इंस्प्रेशन हल्द्वानी - 98.8

श्रुति बर्गली, केवीएम हल्द्वानी - 98.6

सिया चंद्रा, दीक्षांत इंटरनेशनल हल्द्वानी - 98.6

अभ्युदय जोशी, ऑरम द ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी - 98.6

नीलांश गोयल, ऑरम द ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी - 98.6

प्रिया खोलिया, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ - 98.6

कोमल पचौली, एसेंट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी - 98.6

प्रांजला बिष्ट, सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी - 98.4

शगुन बिष्ट, केवीएम हल्द्वानी - 98.4

रागिनी सती, नैनी-वैली स्कूल हल्द्वानी - 98.40

पारुल अग्रवाल, स्कॉलर्स एकेडमिक होम हल्द्वानी - 98.4

विनीत पांडे, एबीएम स्कूल हल्द्वानी - 98.2

आयुष गैड़ा, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ - 98.2

सिद्धांत राघव, ऑरम द ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी - 98.2

गोकुल पाटनी, डॉन बॉस्को स्कूल हल्द्वानी - 98.0

उदित बृजवासी, आर्यमान विक्रम बिड़ला हल्द्वानी - 98.0

चारवी, आर्यमान विक्रम बिड़ला हल्द्वानी - 98.0

तनुश्री अधिकारी, ऑरम द ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी - 98.0

दिशा पांडे, द हेरिटेज स्कूल हल्द्वानी - 98.0

पलक भट्ट, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ - 98.0

प्रफुल पांडेय, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ - 98.0

गोकुल पंत, डॉन बॉस्को स्कूल हल्द्वानी - 98.0

काॢतक पपनै, व्हाइटहॉल स्कूल हल्द्वानी - 98.0

सजल शर्मा, सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी - 97.8

रोहन तिवाड़ी, केवीएम हल्द्वानी - 97.8

अमनप्रीत कौर, व्हाइटहॉल स्कूल हल्द्वानी - 97.8

पीयूष बिष्ट, व्हाइटहॉल स्कूल हल्द्वानी - 97.8

प्रियांशु बिरखानी, एवरग्रीन स्कूल हल्द्वानी - 97.8

मनलीन कौर, दीक्षांत इंटरनेशनल हल्द्वानी - 97.8

नुपुर सिंघल, सेंट थेरेसा हल्द्वानी - 97.6

हिमानी कुमारी, आर्यमान विक्रम बिड़ला हल्द्वानी - 97.6

वैभव लटवाल, नैनी-वैली स्कूल हल्द्वानी - 97.6

आर्यन सुयाल, सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी - 97.6

वैशाली भंडारी, व्हाइटहॉल स्कूल हल्द्वानी - 97.6

दिव्यांगी पाठक, दीप्ति पब्लिक स्कूल हल्द्वानी - 97.6

हेमंग जोशी, दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी - 97.6

रितेश गुरुरानी, महॢष विद्या मंदिर हल्द्वानी - 97.6

शिवांगी दत्ता, बीएलएम हल्द्वानी - 97.6

हॢषत पांडे, सेंट लॉरेंस हल्द्वानी - 97.4

पीयूष खाती, सेंट लॉरेंस स्कूल हल्द्वानी - 97.4

सिद्धार्थ पंत, एवरग्रीन स्कूल हल्द्वानी - 97.4

राहुल भट्ट, बीएलएम एकेडमी हल्द्वानी - 97.4

अमनदीप सिंह, केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी - 97.4

(नोट : स्कूलों की ओर से उपलब्ध कराए गए टॉप थ्री स्टूडेंट्स के नामों के आधार पर)

chat bot
आपका साथी