पीआरडी संघ के प्रदेश महामंत्री ने लगाया आरोप, बाेले- पैसे लेकर लगाई जा रही जवानों की ड्यूटी

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बुधवार को युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीआरडी संघ के महामंत्री विनोद सिंह नेगी ने कहा कि जवानों की ड्यूटी पैसे लेकर लगाई जा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:47 PM (IST)
पीआरडी संघ के प्रदेश महामंत्री ने लगाया आरोप, बाेले- पैसे लेकर लगाई जा रही जवानों की ड्यूटी
पीआरडी संघ के प्रदेश महामंत्री ने लगाया आरोप, बाेले- पैसे लेकर लगाई जा रही पीआरडी जवानों की ड्यूटी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बुधवार को युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीआरडी संघ के महामंत्री विनोद सिंह नेगी ने कहा कि जवानों की ड्यूटी पैसे लेकर लगाई जा रही है। पीआरडी जवानों का उत्पीडऩ भी हो रहा है।

ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान पर बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल संघ का शपथ ग्रहण होना था। जिसमें उत्तराखंड पीआरडी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए खेल व युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय को आना था। तय कार्यक्रम के बाद भी खेल मंत्री मौके पर नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि सरकार से 500 रुपये मानदेय वृद्धि की मांग की गई थी, लेकिन मात्र 70 रुपये की ही वृद्धि हो सकी।

महामंत्री विनोद नेगी ने कहा कि युवा कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके शिकार पीआरडी के जवान हो रहे हैं। आरोप लगाया कि डीओ का स्थानांतरण 11 साल से नहीं हुआ। मंत्री से मांग की है कि पीआरडी जवानों को युवा कल्याण विभाग से अलग कर दिया जाए। बाद में ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, भाजपा नेता सुरेश तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, संचालक प्रमोद बोरा, प्रमोद पंत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी