लोजपा के प्रदेश महासचिव ने कहा, चिराग पासवान दोहरे चरित्र की राजनीति कर रहे

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश महासचिव सरदार दलीप सिंह मक्कड़ ने अपने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर दोगली राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। कहा क‍ि राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान मूल सिद्धांतों से भटक गए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:36 PM (IST)
लोजपा के प्रदेश महासचिव ने कहा, चिराग पासवान दोहरे चरित्र की राजनीति कर रहे
लोजपा के प्रदेश महासचिव दलीप सिंह मक्कड़ ने कहा क‍ि चिराग पासवान पर दोहरे चरित्र की राजनीति कर रहे

रुद्रपुर, जेएनएन : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश महासचिव सरदार दलीप सिंह मक्कड़ ने अपने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर दोगली राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।

मक्कड़ ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान मूल सिद्धांतों से भटक गए हैं। एक तरफ बीजेपी का समर्थन करते हैं और दूसरी तरफ विरोधाभास करते हैं। स्वच्छ राजनीति करनी चाहिए। चिराग पासवान दोहरे चरित्र की भूमिका निभा रहे हैं। कहा कि मैंने हमेशा स्वच्छ राजनीति की है भले ही भाजपा में रहा या कांग्रेस में रहा हूं। 

दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया। इसलिए पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। केंद्र और प्रदेश के जो भी चुनाव में प्रत्याशी होंगे उनके समर्थित होंगे। बीजेपी को मजबूत किया जाएगा। ताकि देश ने और अच्छी कल्याणकारी योजनाएं लागू हैं और सभी वर्गों को लाभ मिल सके। 

chat bot
आपका साथी