विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करें कार्यकर्ता, भाजपा सम्मेलन में गजराज बिष्ट ने दी सेवा-समपर्ण की सीख

गुरुवार को विधानसभा बागेश्वर के शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने की। विधानसभा प्रभारी गजराज बिष्ट ने कहा कि सेवा ही समपर्ण के तहत सरकार की सभी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:55 PM (IST)
विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करें कार्यकर्ता, भाजपा सम्मेलन में गजराज बिष्ट ने दी सेवा-समपर्ण की सीख
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : विधानसभा प्रभारी गजराज बिष्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करना है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है। डबल इंजन की सरकार का चुनावी मुद्दा विकास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें।

गुरुवार को विधानसभा बागेश्वर के शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने की। विधानसभा प्रभारी गजराज बिष्ट ने कहा कि सेवा ही समपर्ण के तहत सरकार की सभी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का एक तरह से विगुल फूंक दिया गया है। कार्यकर्ताओं को दोगुनी मेहनत करनी है और लोगों तक पार्टी की नीति और रीति पहुंचानी है।

क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बसंती देव, हेमा बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, दयाल कांडपाल, इंद्र फर्स्वाण, रवि करायत, हरीश रावत, खड़क टंगड़िया, रमेश तिवारी, रघुवीर सिंह दफौटी, कुंदन परिहार, गोविंद टंगड़िया, मनोज ओली, प्रशांति तिवारी आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन डा. राजेंद्र परिहार ने किया।

chat bot
आपका साथी