यूएसनगर में एसएसपी ने बड़ी तादाद में किए तबादले, डांगी पंतनगर, जोशी दिनेशपुर एसओ बने, देखें पूरी सूची

विधानसभा चुनाव के चलते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने निरीक्षक व उप निरीक्षकों का बड़ी तादाद में स्थानांतरण आदेश जारी किया है। निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना पन्तनगर एसओ पुलभट्टा विनोद जोशी को थानाध्यक्ष दिनेशपुर बनाया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:38 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:38 AM (IST)
यूएसनगर में एसएसपी ने बड़ी तादाद में किए तबादले, डांगी पंतनगर, जोशी दिनेशपुर एसओ बने, देखें पूरी सूची
यूएसनगर में एसएसपी ने बड़ी तादाद में किए तबादले, डांगी पंतनगर, जोशी दिनेशपुर एसओ बने, देखें पूरी सूची

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : विधानसभा चुनाव के चलते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने निरीक्षक व उप निरीक्षकों का बड़ी तादाद में स्थानांतरण आदेश जारी किया है। निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना पन्तनगर, एसओ पुलभट्टा विनोद जोशी को थानाध्यक्ष दिनेशपुर बनाया गया है।

बुधवार सुबह जारी सूची में एसएसआई किच्छा राजेश पांडे को थानाध्यक्ष पुलभट्टा, उप निरीक्षक अशोक कुमार को थाना दिनेशपुर से एसआईटी पुलिस कार्यालय, उप निरीक्षक सुशील कुमार को केला खेड़ा से जसपुर, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह को चौकी शिवराज पट्टी से प्रभारी चौकी बेरिया दौलत, उपनिरीक्षक कपिल कंबोज को गड़ीनेगी से किच्छा, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह को रुद्रपुर से केलाखेड़ा, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार पंत की झनकईया से किच्छा, उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार को काशीपुर से प्रभारी चौकी प्रतापपुर नानकमत्ता, उप निरीक्षक मनोहर चंद को चौकी बेरिया दौलत से प्रभारी चौकी गड़ीनेगी, उप निरीक्षक पान सिंह तोमकयाल को रुद्रपुर से काशीपुर, उप निरीक्षक प्रकाश राम विश्वकर्मा को किच्छा से रूदपुर, उप निरीक्षक बसंत प्रसाद को बरहैनी से किच्छा, उप निरीक्षक हरीश राम आर्य को पुलिस लाइन से गदरपुर, उप निरीक्षक सत्य प्रकाश रायपा को पुलिस लाइन से गदरपुर, उप निरीक्षक ललित बिष्ट को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी शिवराज पट्टी कुंडा, उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी को कुंडा से खटीमा, उप निरीक्षक बबीता को खटीमा से किच्छा, उपनिरीक्षक सोनिका सत्यबली जोशी को दिनेशपुर से कुंडा, उप निरीक्षक दीपा अधिकारी को किच्छा से दिनेशपुर, उपनिरीक्षक सीमा कोली महिला प्रकोष्ठ काशीपुर/पुलिस लाइन से थाना गदरपुर, उप निरीक्षक नेहा ध्यानी को सितारगंज से जसपुर, उप निरीक्षक भूमिका पांडे को जसपुर से सितारगंज, उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी से चौकी बरहनी स्थानांतरित किया है। एसएसपी ने तत्काल सभी को नई तैनाती पर पहुचने के निर्देश दिए है।

chat bot
आपका साथी