रुद्रपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद हो रही पंचायत के दौरान दामाद और ससुर पर हमला

रुद्रपुर में पति पत्नी के विवाद के बाद हो रही पंचायत पर दामाद और उसके पिता पर ससुरालियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल भी तान दी गई। शोर होने पर विधायक राजकुमार ठुकराल के सुरक्षा कर्मी पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:45 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:45 PM (IST)
रुद्रपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद हो रही पंचायत के दौरान दामाद और ससुर पर हमला
रुद्रपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद हो रही पंचायत के दौरान दामाद और ससुर पर हमला

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : रुद्रपुर में पति पत्नी के विवाद के बाद हो रही पंचायत पर दामाद और उसके पिता पर ससुरालियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल भी तान दी गई। शोर होने पर विधायक राजकुमार ठुकराल के सुरक्षा कर्मी पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उसके छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आवास विकास निवासी शुभम खनीजो पुत्र राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष, 2020 में एलाइंस कालोनी निवासी राकेश गम्भीर की पुत्री से हुई थी। इस दौरान वह उस पर माता पिता से अलग रहने का दबाव बनाती थी। 13 मार्च 2021 को पत्नी बिना बताए मायके चले गई और धमकी दी कि माता पिता से अलग नहीं हुए तो तलाक दे दूंगी। इस मामले में रविवार को विधायक राजकुमार ठुकराल के छोटे भाई संजय ठुकराल के यहां पंचायत रखी गई थी।

जब वह अपने पिता के साथ पंचायत पर पहुंचा तो उसके ससुर राकेश गंभीर, साला मुदित गम्भीर व आशीष गम्भीर, अमित गम्भीर, मोहित गम्भीर, उमेश पसरिचा ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। समझाने पर उन्होंने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान अमित गम्भीर ने पिस्टल निकाल कर उसके पिता के सीने पर रख दी। यह देख मौजूद पंचायतियों ने उनकी जान को किसी तरह बचाया और मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल के गनमैन आ गए तो वह फरार हो गए। पुलिस ने शुभम खनीजो की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी