ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में एसओजी ने पकड़ा एक करोड़ रुपये का अवैध पटाखा
गोदाम गदरपुर के वार्ड नंबर एक निवासी अशोक छाबड़ा पुत्र अर्जुन लाल छाबड़ा का है। इस पर टीम ने अशोक छाबड़ा को मौके पर बुलाया और गोदाम में रखे आतिशबाजी के कागजात दिखाने को कहा गया। कागजात न दिखा पाने पर गोदाम को सील कर दिया गया है।
संवाद सूत्र, गदरपुर : आबादी क्षेत्र में संचालित आतिशबाजी का गोदाम एसओजी ने पकड़ लिया है। गोदाम स्वामी से कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा पाया। इस पर गोदाम सीज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसओजी के मुताबिक गोदाम में करीब एक करोड़ की आतिशबाजी है।
दीवाली का पर्व नजदीक है। ऐसे में जगह-जगह लोग आतिशबाजी की दुकानें सजाने लगी हैं। साथ ही जिले में कई जगह पर आतिशबाजी के गोदाम भी खोल दिए गए हैं। कुछ गोदाम आबादी क्षेत्र में है। इसे देखते हुए एसएसपी दलीप ङ्क्षसह कुंवर के निर्देश पर पुलिस और एसओजी आबादी क्षेत्र में खुले गोदामों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को एसओजी को सूचना मिली कि गदरपुर के सूरजपुर में आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी का गोदाम खोला गया है।
सूचना पर एसओजी तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र ङ्क्षसह बिष्ट के साथ एसओजी के एसआइ सुरेंद्र बिष्ट, गदरपुर थाने के एसआइ रमेश चंद्र बेलवाल कांस्टेबल प्रभात चौधरी, भूपेंद्र ङ्क्षसह, प्रमोद कुमार, गणेश पांडे मौके पर पहुंच गए। जहां भैंसिया, गदरपुर निवासी राजकुमार पुत्र कर्म चंद के अवैध पटाखों के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान गोदाम में करीब एक करोड़ से अधिक के आतिशबाजी का भंडारण आबादी क्षेत्र में मिला। जिस पर टीम ने गोदाम स्वामी से पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि गोदाम गदरपुर के वार्ड नंबर एक निवासी अशोक छाबड़ा पुत्र अर्जुन लाल छाबड़ा का है। इस पर टीम ने अशोक छाबड़ा को मौके पर बुलाया और गोदाम में रखे आतिशबाजी के कागजात दिखाने को कहा गया। कागजात न दिखा पाने पर गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही अवैध पटाखों के भंडारण की जांच की जा रही है।