पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर रुद्रपुर में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे का मामला मुखर हो गया है। सामाजिक संगठनों ने गांधी पार्क में धरना देकर आर पार के संघर्ष का ऐलान किया है। उन्होंने पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 02:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 02:37 PM (IST)
पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर रुद्रपुर में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर रुद्रपुर में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे का मामला मुखर हो गया है। सामाजिक संगठनों ने गांधी पार्क में धरना देकर आर पार के संघर्ष का ऐलान किया है। उन्होंने पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की। बता दें कि इसके पहले बीते दिनों रुद्रपुर में सीएम के आगमन पर पुलिस कर्मियों के परिजनों ने रुद्रपुर में प्रदर्शन कर पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिए जाने की मांग बुलंद की थी।

सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। धरने को छात्र संघ, पंजाबी महासभा, सोशल वेलफेयर सोसायटी, व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसायटी, स्माइल फाउंडेशन, युवक मंगल दल लालपुर ने अपना समर्थन दिया। कहा पुलिस कर्मी विपरित परिस्थितियों में 24 घंटे तक डयूटी करते है। बाचजूद इसके उन्हें दिया जाना वाला 46 सौ रुपये ग्रेड पे का भुगतान नहीं दिया जा रहा है।

पुलिस कर्मियों को 28 सौ रुपये ग्रेड पे का ही भुगतान किया जा रहा है, जो कि अपनी जान पर खेल कर डयूटी करने वाले परिवारों के साथ अन्याय है। इस अन्याय के खिलाफ सामजिक संगठनों ने आंदोलन शुरु कर दी है।अब वह ग्रेड पे दिलवाने के बाद भी शांत बैठेंगे। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, तरविंदर सिंह मारवाहा, लखवीर सिंह लक्खा, विमल धारामी, अवतार सिंह बिष्ट, गौरव खुराना, ममता नारंग, हरविंदर सिंह चुघ बिन्नी, सचिन तनेजा, सचिन गुंबर, गौरव गांधी, राजेश तनेजा, अरुण अरोरा, हैप्पी रंधावा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी