पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में हुआ हिमपात, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फबारी से ढका

शनिवार को हुई बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ चुकी है। आग बुझने से वातावरण में छाई धुंध छट चुकी है। जिससे आम जनमानस को राहत मिली है। उच्च हिमालय सहित मध्य हिमालय के खलिया टॉप और छिपलाकेदार में हिमपात हुआ है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:40 AM (IST)
पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में हुआ हिमपात, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फबारी से ढका
पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में हुआ हिमपात, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फबारी से ढका

पिथौरागढ़, जेएनएन : शनिवार को हुई बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ चुकी है। आग बुझने से वातावरण में छाई धुंध छट चुकी है। जिससे आम जनमानस को राहत मिली है। उच्च हिमालय सहित मध्य हिमालय के खलिया टॉप और छिपलाकेदार में हिमपात हुआ है। शनिवार शाम को जिले भर में बारिश हुई। बाद में रात को भी बारिश होने से राहत मिली है। बारिश के चलते जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में जल रहे जंगलों की आग बुझ चुकी है। विगत कई दिनों छाई धुंध हटने से आम जनमानस को राहत मिली है। धुंध के चलते नदी घाटी वाले क्षेत्रो मेंं आंखों में जलन की शिकायत बढ़ रही थी। धुंध छटते ही इस शिकायत से निजात मिली है। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को भी क्षेत्र में भारी बारिश हुई ।

इस दौरान हिमालय की ऊंची चोटी पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नंदा देवी, नंदा कोट सहित धारचूला के दारमा, व्यास घाटी की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में छियालेख, गुंजी, कालापानी, नाबीढांग, लिपू पास आदि स्थानों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी के शीर्ष मेंं स्थित खलिया टॉप में लगभग आधा फीट हिमपात हुआ। छिपलाकेदार में भारी हिमपात हुआ है। बारिश और हिमपात के चलते रविवार को भी ठंडी हवाएं चली। रविवार को भी उच्च हिमालय में बादल घिरे रहे। जिले के अन्य स्थानों पर भी अपराह्न के बाद बादलों की आवाजाही होने से हवाएं चली।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी