बच्चों के स्कूल बैग सुखाते समय महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

भवाली थाना क्षेत्र में बच्चों के स्कूल बैग सुखाने के दौरान तीन हफ्ते पहले महिला के पैर में सांप ने डस लिया था। इलाज के लिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज (सोमवार) को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:30 PM (IST)
बच्चों के स्कूल बैग सुखाते समय महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
बच्चों के स्कूल बैग सुखाते समय महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : भवाली थाना क्षेत्र में बच्चों के स्कूल बैग सुखाने के दौरान तीन हफ्ते पहले महिला के पैर में सांप ने डस लिया था। इलाज के लिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज (सोमवार) को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शव पीएम के लिए मोर्चरी लाया गया है।

ग्राम कफलटा खैरना भवाली निवासी लक्ष्मी (31) पत्नी गंगा सिंह तीन हफ्ते पहले अपने बच्चों के स्कूली बैग धोए थे। बैग सुखाने के लिए वह घर से नीचे खेत में गई थी। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया था। महिलाओं को स्वजन इलाज के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लाए थे। जहां उसका इलाज चल रहा था। मृतका के पति गंगा सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मृतका के शव को मोर्चरी ले आई। महिला की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है। वन विभाग की ओर से मृतकों के स्वजनों को तीन लाख मुआवजा दिया जाएगा।

आग में झुलसे व्यक्ति की मौत

पिथौरागढ़ में आग में झुलसे हरीश सिंह (45) पुत्र गोविंद सिंह ने एसटीएच में इलाज के दौरान दौड़ दम तोड़ दिया। बीते 22 अक्टूबर को घर में खाना बनाने के दौरान हरीश सिंह उनकी पत्नी सुनीता गैस रिसाव होने से झुलस गए थे। पत्नी ने तीन दिन पहले ही दम तोड़ा था। जबकि आज सोमवार को पति की भी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी