चरस और कीड़ा जड़ी के बागेश्वर में तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए माल की कीमत पांच लाख

अल्मोड़ा जिले के कपकोट ब्लॉक मेंपुलिस ने तीन किलो 700 ग्राम चरस और113 ग्राम यारसा गंबू के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:22 PM (IST)
चरस और कीड़ा जड़ी के बागेश्वर में तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए माल की कीमत पांच लाख
चरस और कीड़ा जड़ी के बागेश्वर में तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए माल की कीमत पांच लाख

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक में,पुलिस ने तीन किलो 700 ग्राम चरस और113 ग्राम यारसा गंबू के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पौने पांच लाख रुपया है। आरोपित पर एनडीपीएस अधिनियम की तहत कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने पुल बाजार, चीरा बगड़ रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति देवेन्द्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी- झूनी को शक होने पर रोका गया। उससे पूछताछ व निरीक्षण करने पर उसके पास से पुलिस टीम ने 3 किलो 700 ग्राम चरस व 113 ग्राम यारसागम्बू(कीड़ाजड़ी) बरामद की गई। पुलिस टीम उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपित पर एनडीपीएस व वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग 3,70000/-रुपये (तीन लाख सत्तर हजार) व यारसागम्बू की अनुमानित कीमत 1,05000/-रुपये (एक लाख पाँच हजार) आंकी गयी। गिरफ्तार आरोपित को 13 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रचिता, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को अभियान चलाए जा रहे है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 

काशीपुर के के एक पार्षद सहित 17 आए पॉजिटिव, काशीपुर में अब नौ कंटेनमेंट जोन 

कांस्टेबल की हत्या के आरापित 10 हजार के इनामी बदमाश की धरपकड़ के लिए टीम गठित 

chat bot
आपका साथी