उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में नैनीताल जिले की छह खिलाडिय़ों का चयन

उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में नैनीताल जिले की छह खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इन खिलाडिय़ों में हल्द्वानी की मीनाक्षी जोशी बिंदुखत्ता की लक्ष्मी बसेरा ज्योति गिरी शगुन चौधरी गायत्री आर्या व रामनगर की नीलम भारद्वाज शामिल हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 09:30 AM (IST)
उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में नैनीताल जिले की छह खिलाडिय़ों का चयन
उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में नैनीताल जिले की छह खिलाडिय़ों का चयन

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में नैनीताल जिले की छह खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, जो सूरत में बीसीसीआइ की ओर से होने वाली वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी। इन खिलाडिय़ों में हल्द्वानी की मीनाक्षी जोशी, बिंदुखत्ता की लक्ष्मी बसेरा, ज्योति गिरी, शगुन चौधरी, गायत्री आर्या व रामनगर की नीलम भारद्वाज शामिल हैं।

उत्तराखंड प्रदेश की 16 सदस्यीय अंडर-19 टीम में चुनी गई ये छह खिलाड़ी पांच सितंबर को देहरादून में प्रदेश की टीम से जुड़ेंगी। छह सितंबर को सभी बेंगलुरु में 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। उसके बाद गुजरात के सूरत में बीसीसीआइ की ओर से आयोजित विभिन्न राज्यों की एक दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने सभी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। खिलाडिय़ों के चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, उपाध्यक्ष विनय साह, जगदीश बोरा, सचिव धीरज खरे, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव विकास पांडे, लीला कांडपाल, राजू नेगी, किशन अनेरिया, अनूप जखमोला, डिम्पल, मो. रेहान, अमित बिष्ट, गजेंद्र रावत, रोहित भट्ट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

मध्यम तेज गति की गेंदबाज हैं मीनाक्षी

आवास-विकास निवासी त्रिलोक जोशी की बेटी एवं केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा मीनाक्षी जोशी मध्यम तेज गेंदबाज हैं। वह छह वर्षों से दोनहरिया में हल्द्वानी कोल्टस क्रिकेट एकेडमी में कोच मनोज भट्ट और निश्चल जोशी से क्रिकेट सीख रही हैं। मनोज भट्ट और निश्चल जोशी मीनाक्षी के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट को टीम का ट्रायल आठ को

हल्द्वानी: सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट की टीम के लिए आठ सितंबर को ट्रायल होगा। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक बोर्ड, भारत सरकार से ऑल इंडिया सिविल सॢवसेज प्रतियोगिता 2021-22 का कार्यक्रम खेल निदेशालय को प्राप्त हुआ है, जिसमें उत्तराखंड से भी टीम भेजी जानी है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ सरकारी अधिकारी हिस्सा ले सकेंगे। महिला व पुरुष वर्ग में वॉलीबाल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबाल व हॉकी के लिए आठ सितंबर को हल्द्वानी स्टेडियम में सुबह नौ बजे से ट्रायल होगा। इसके बाद राज्यस्तरीय ट्रायल 11 सितम्बर को स्पोर्टस कॉलेज रायपुर देहरादून में होगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी स्पोट्र्स स्टेडियम हल्द्वानी में संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी