पिथौरागढ़ में कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार

कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है । नैनी सैनी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए। नगर में दो लोगों के खिलाफ पांच -पांच हजार रुपए का नकद चालान किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 04:46 PM (IST)
पिथौरागढ़ में कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कोविड कफ्र्यू का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है । नैनी सैनी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए। नगर में दो लोगों के खिलाफ पांच -पांच हजार रुपए का नकद चालान किया गया।

जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानाध्यक्ष केसी आर्या के नेतृत्व में चले चैकिंग अभियान के दौरान नैनी सैनी में छह लोग कोविड कफ्र्यू का उल्लंघन कर जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने सभी छह लोगों अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, ललित सिंह, विजय सिंह , शमशेर सिंह और महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम , भादवि की धारा 188, 269 , 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली पिथौरागढ़ के अंतर्गत रघुवर सिंह , दीवान सिंह, धीरज लोहिया और प्रकाश सिंह को कोविड नियमों के उल्लंघन पर गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा गणेश चंद और पूरन सिंह का कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर पांच -पांच हजार रु पए का नकद चालान किया गया। बिना मॉस्क पहने 11 लोगों का चालान कर 5500 रु पए और सामाजिक दूरी में 219 व्यक्तियों का चालान कर 22500 रु पए का जुर्माना वसूला गया।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी