उत्‍तराखंड के किसान के बेटे का नासा में चयन, पत्नी और बेटे को भी अमेरिका का वीजा

ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज स्थित ग्राम कुंवरपुर सिसैया के डॉ. गुरजीत सिंह का नासा में चयन हुआ है। गुरजीत के साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी अमेरिका का वीजा मिला है। बता दें कि गुरजीत सिंह ने वर्ष 2003 में जीआईसी सितारगंज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:50 PM (IST)
उत्‍तराखंड के किसान के बेटे का नासा में चयन, पत्नी और बेटे को भी अमेरिका का वीजा
किसान के बेटे का नासा में चयन, पत्नी और बेटे को भी अमेरिका का वीजा

सितारगंज, जेएनएन : ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज स्थित ग्राम कुंवरपुर सिसैया के डॉ. गुरजीत सिंह का नासा में चयन हुआ है। गुरजीत के साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी अमेरिका का वीजा मिला है। बता दें कि गुरजीत सिंह ने वर्ष 2003 में जीआईसी सितारगंज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

जिसके बाद उन्होंने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद आईआईटी खड़कपुर से एमटेक की डिग्री हासिल कर आईआईटी भुवनेश्वर से पीएचडी की। उनका जेपीएल पोस्टडाक्टोरल स्कॉलर से नासा में चयन हुआ है। उन्हें 71590 डॉलर का पैकेज मिला है। डॉ. गुरजीत सिंह के पिता सुरजीत सिंह किसान हैं। माता गुरमीत कौर गृहणी हैं। डॉ. गुरजीत के घर में बधाई देने के लिए शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। डॉ. गुरजीत की उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। 

chat bot
आपका साथी