जीजा पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि शिकायत करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि शिकायत करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि इंदिरानगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता के चार बच्चे हैं। पड़ोस में बहन की ससुराल होने के कारण वह अक्सर उसके परिवार से मिलने जाती थी। महिला का आरोप है कि छह महीने पहले जब वह बहन के घर गई तो जीजा ने डरा-धमका उसके संग दुष्कर्म किया। और वीडियो भी बना ली। साथ ही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और बहन को तलाक देने की धमकी भी दी। उसके बाद से लगातार उसका शोषण किया जा रहा था। जिसके बाद उसने अपने पति को पूरी बात बताई। महिला का आरोप है कि बहन को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद वह आरोपित का साथ देती रही। इधर, एसओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।