Weekly Shutdown in Haldwani : हल्‍द्वानी में साप्ताहिक बंदी से बाजारों में सन्नाटा, शहर में निगम करा रहा सैनिटाइजेशन

Weekly Shutdown in Haldwani व्यापारियों ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह से पालन कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन नगर निगम व पुलिस की टीमों ने शहर का भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:10 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:10 PM (IST)
Weekly Shutdown in Haldwani : हल्‍द्वानी में साप्ताहिक बंदी से बाजारों में सन्नाटा, शहर में निगम करा रहा सैनिटाइजेशन
नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड में भी दुकानें पूरी तरह बंद रही।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी :  Weekly Shutdown in Haldwani : प्रशासन के आदेश के बाद व्यापारियों ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह से पालन कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की टीमों ने शहर का भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया।

तीन दिन पूर्व प्रशासन ने व्यापारी नेताओं के साथ साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार पूरी तरह से बंद रखने की अपील की थी। व्यापारियों ने भी प्रशासन का समर्थन किया। शनिवार को कारोबारी साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह पालन करते दिखे। सुबह से मुख्य बाजार के सदर बाजार, मीरा मार्ग, पटेल चौक, साहूकारा लाइन समेत सभी बाजारों के शटर बंद रहे। लोग भी बाजार की ओर नहीं आए। जिससे मार्गो पर सुनसानी पसरी रही। वहीं नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड में भी दुकानें पूरी तरह बंद रही। अंदरूनी मार्गों के दुकानदारों ने भी बंदी का पालन किया।

वहीं सरकारी दफ्तर खुले रहे, लेकिन वहां आने वाली फरियादियों की संख्या नगन्य रही। रोडवेज-कूमे बस स्टेशन के अलावा निजी बसों व टैक्सियों का संचालन हुआ, लेकिन यात्री नाम मात्र ही निकले। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के साथ नगर का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान कुछ ठेले व फड़ खुले मिलने पर प्रशासन की टीम ने उन्हें भी बंद करा दिया। कुल मिलाकर साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह से पालन होने से मुख्य बाजार में अघोषित कफ्र्यू की स्थिति दिखी।

हल्द्वानी शहर को सैनिटाइज करने में जुटी नगर निगम की टीम

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद शहर को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह रोडवेज स्टेशन, नैनीताल रोड के आसपास सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया। नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग ने शहर में सघन सैनिटाइज अभियान चलाने का फैसला लिया है। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया बताया कि पहले चरण में रोडवेज स्टेशन, मुख्य बाजार के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए तीन टैंकर लगाए गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि कर्मचारियों को खुद की सुरक्षा के बीच शहर को सैनिटाइज करने के लिए कहा गया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी