लोहाघाट में कांग्रेस के दो खेमों में शक्ति प्रदर्शन, साफ दिखी गुटबाजी

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी एवं युवा नेता प्रशांत वर्मा के समर्थक अलग-अलग खेमों में बंटे नजर आए। दोनों गुटों ने न केवल अलग-अलग बैठक की बल्कि कार्यकर्ताओं की संख्या का शक्ति प्रदर्शन भी किया। प्रदेश प्रभारी को मजबूरी से दोनों गुटों की बैठक में शामिल होना पड़ा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 10:22 PM (IST)
लोहाघाट में कांग्रेस के दो खेमों में शक्ति प्रदर्शन, साफ दिखी गुटबाजी
प्रशांत वर्मा के समर्थक लोहाघाट विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : विधान सभा चुनाव के ठीक पहले लोहाघाट विधान सभा में कांग्रेस में अंदर खाने चल रही गुटबाजी शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के दौरे पर खुलकर सामने आ गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी एवं युवा नेता प्रशांत वर्मा के समर्थक अलग-अलग खेमों में बंटे नजर आए। दोनों गुटों ने न केवल अलग-अलग बैठक की, बल्कि कार्यकर्ताओं की संख्या का शक्ति प्रदर्शन भी किया। प्रदेश प्रभारी को मजबूरी से दोनों गुटों की बैठक में शामिल होना पड़ा। 

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव शुक्रवार को लोहाघाट विधान सभा सीट पर कांग्रेस की स्थिति और दावेदारों के जनाधार की नब्ज टटोलने पहुंचे। लेकिन विधान सभा चुनाव के दो दावेदारों ने उनके सामने शक्ति प्रदर्शन कर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी। पिथौरागढ़ रोड पर ज्योडिय़ा के समीप एक होटल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं गत विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे खुशाल सिंह अधिकारी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने बैठक की तो बापरू के पास युवा नेता प्रशांत वर्मा के समर्थकों ने अलग से बैठक बुलाकर प्रदेश प्रभारी को अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया।

प्रशांत वर्मा के समर्थक लोहाघाट विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। जबकि खुशाल सिंह अधिकारी शुरू से ही कांग्रेस के सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं। अहम बात यह रही कि खुशाल सिंह अधिकारी और प्रशांत वर्मा तथा उनके समर्थक एक दूसरे की बैठक में नहीं पहुंचे। हालांकि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सहित उनके साथ आए नेताओं को दोनों बैठकों में जाकर कार्यकर्ताओं की बात सुननी पड़ी। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेता को टिकट का प्रबल दावेदार बताया। सूत्रों के अनुसार लोहाघाट विधान सभा सीट से खुशाल सिंह अधिकारी, प्रशांत वर्मा और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह माहरा टिकट के प्रबल दावेदार हैं। देखना यह है कि पार्टी हाईकमान इनमें से किसे अपना प्रत्याशी बनाता है। शुक्रवार को टिकट के लिए दो खेमों में बंटी नजर आई कांग्रेस भले ही एक खेमे में आ जाए लेकिन इस घटना से जनता के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। 

बापरू में प्रशांत वर्मा और उनके समथकों ने किया प्रदेश प्रभारी का स्वागत 

ज्योडिय़ा के होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव, जिला प्रभारी इंदिरा मीणा, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी बापरू पहुंचे। जहां विधान सभा चुनाव केदावेदार प्रशांत वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव में प्रशांत वर्मा को टिकट देने की मांग की। कहा कि वर्मा ने अपने कार्यों से विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है।

उन्हें टिकट मिलता है तो कांग्रेस की जीत तय है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ऊषा नलवा, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन चौबे, राजपाल सामंत, चांद सिंह बोहरा, लोकेश पांडेय, बलवंत खर्कवाल, नरेश कुमार, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जगदीश अधिकारी, गोविंद मेहता, चिराग फत्र्याल, रजत वर्मा, राजू देउपा, सुशीला बोहरा, देवकी ओली, रेखा आर्या, अनिल पांडेय, नीरू देवी, विनोद मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी